फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chirkunda was gang leader in warehouse theft

चिरकुंडा गैंग ने की थी भाजपा नेता के गोदाम में चोरी

Wed, 08 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chirkunda was gang leader in warehouse theft
चोर ‌च‌िरकुंडा
 
विज्ञापन

शहामतगंज में भाजपा नेता सचिन कुमार गुप्ता के गोदाम के ताले तोड़कर चिरकुंडा गैंग ने नौ लाख रुपये चुराए थे। बारादरी पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले गैंग के तीन चोरों को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया है। उनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने तीन लाख 66 हजार रुपये बरामद किए हैं।  मंगलवार को सीओ तृतीय आकाश तोमर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को शहामतगंज मंडी स्थित शेर सिंह बिल्डिंग स्थित भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष और तेल कारोबारी सचिन गुप्ता और अभय गुप्ता के जेएस एंड कंपनी के गोदाम के ताले तोड़कर शटर उठाने के बाद चोर नौ लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। बकौल सचिन गुप्ता, जब उनकी लेबर गोदाम पर पहुंची तो शटर आधा उठा था और ताले टूटे थे। जब उनको इसकी सूचना मोबाइल से मिली तो वह रात में ही गोदाम पर आए। मामले में मुकदमा लिखने के बाद से ही पुलिस घटना का खुलासा करनेे में लगी थी। मुखबिर से पता लगा कि राजेंद्र कुमार उर्फ चिरकुंडा गैंग ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सेेटेलाइट बस अड्डे से गंगापुर निवासी चिरकुंडा के साथी सोनू पुत्र भगवान स्वरुप, रवि पुत्र मोहन लाल और अवधेश और अंधेरा ने पकड़े जाने के बाद घटना स्वीकार की है। पकड़े गए तीनों चोरों से 50-50 हजार रु पये नकद बरामद हुए हैं। बाकी दो लाख 16 हजार रुपये की रकम सोनू के घर से बरामद हुई है। सोनू का भाई राहुल फरार है। उसकी तलाश के लिए टीम को लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed