फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chainpur Bithri 11th gang rape of student

बिथरी चैनपुर में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप

Fri, 18 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 18 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Chainpur Bithri 11th gang rape of student
rape - फोटो : File Photo
बिथरी चैनपुर इलाके में 11वीं की छात्रा से दो छात्रों ने रेप किया। छात्रा को कॉलेज से लौटते समय घर छोड़ने के बहाने आरोपी अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे। आरोपी लड़के इंटरमीडिएट के छात्र हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित के परिवार वाले पीलीभीत जिले में बीसलपुर इलाके के रहने वाले हैं। इस घटना में सहयोग देने वाले एक लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की वहीं एक निजी कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह माता-पिता के साथ यहां बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल में किराए पर रहती है। उसके पिता एक फोम फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्रा घर लौटते समय प्राइवेट बस से बिथरी चैनपुर इलाके में बरेली-बीसलपुर रोड स्थित कुआंडांडा चौराहे पर उतरी। वहां घर जाने को सवारी के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय इज्जतनगर इलाके के रूपापुर गांव निवासी अजीत और उसका दोस्त कुआंडांडा अड्डे पर पहुंचे। इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले अजीत व योगेश पीड़ित लड़की की बहन के घर यहां शहर के जोगीनवादा मोहल्ले में किराए पर रहते हैं। उन्होंने लड़की को घर पहुंचने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। वहां से इस्माइलपुर गांव की ओर जाने पर लड़की ने मना किया। इस पर अजीत ने रिश्तेदारी में जरूरी काम होने का बहाना कर इस्माइलपुर होते हुए जाने को कहा। अजीत इस्माइलपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार आमोद के ट्यूबवेल पर ले गया। जहां लड़की से अजीत व उसके साथी योगेश ने रेप किया और फरार हो गए। वहां से लड़की पैदल अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। माता-पिता लड़की को लेकर बिथरी चैनपुर थाने गए और तहरीर दे दी। पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के तहत अजीत व योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। घटना में सहयोगी रहे आमोद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी अजीत व योगेश की तलाश जारी है। - नरेंद्र कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना बिथरी चैनपुर     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed