{"_id":"58d1768a4f1c1ba16e1a129a","slug":"call-the-chief-proctor-s-throat-and-then-speak-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर का गला दबाया फिर बोला, गोली मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीफ प्रॉक्टर का गला दबाया फिर बोला, गोली मार दूंगा
बरेली।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर का गला दबाया फिर बोला, गोली मार दूंगा
- फोटो : Call the Chief Proctor's throat and then speak, shoot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर में चीफ प्रॉक्टर से गाली-गलौच करने और धमकाने से भी मन नहीं भरा तो दोनों गुंडे रवि गोला और आकाश कुमार शाम को फिर कॉलेज आ धमके। कालीबाड़ी वाले गेट की तरफ से दोनों प्रतिबंध के बावजूद कैंपस में घुस गए। इसके बाद मारने की नीयत से चीफ प्रॉक्टर को ढूंढने लगे। कॉमर्स विभाग की तरफ गए और चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसपी मौर्या की तलाश में कई कमरों में घुसे। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर वहां पहुंच गए तो दोनों गुंडे आपा खो बैठे। आकाश ईंट लेकर चीफ प्रॉक्टर को मारने दौड़ पड़ा। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बमुश्किल उसे रोका तो उनसे गाली-गलौच करने लगा। चीफ प्रॉक्टर ने खुद को स्टाफ रूम में बंद किया तो रवि गोला वहां भी पहुंच गया। उसने चीफ प्रॉक्टर का गला दबा दिया। वह बेदम होने लगे तो फिर कार्यवाहक प्राचार्य और अन्य शिक्षकों ने उन्हें रवि गोला के चंगुल से छुड़ाया। इससे तमतमाया रवि बोला, गोली मारकर जान ले लूंगा। यह सुनकर वहां मौजूद कार्यवाहक प्राचार्य और अन्य लोग भयभीत हो गए। वहीं, गला दबाए जाने से डॉ. मौर्या बेसुध हो गए। थोड़ी देर बार वह सामान्य हो पाए। इस दौरान इन गुंडों का आतंक जारी रहा। इन लोगों ने वहां मौजूद एक शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। कामर्स विभाग में एक अन्य कक्ष निरीक्षक से भी मारपीट की गई। शिक्षिका मिन्नी यादव को भी गुंडों ने नहीं छोड़ा। उनसे भी भिड़ंत पर उतारू हो गए। इस दौरान मामले की सूचना डायल 100 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी दोनों पर काबू पाने में बेबस नजर आई। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे तब दोनों को गाड़ी में बैठाया जा सका। इसके बाद दोनों को बारादरी थाने लाया गया।
दर्ज हुआ मुकदमा
चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसपी मौर्या की तहरीर पर राजेंद्र नगर के रवि गोला और दुर्गानगर के आकाश कुमार पर जानलेवा हमले करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं।
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से किया काबू
डायल 100 नंबर की गाड़ी पहुंची। जब आकाश कुमार को गाड़ी में बैठाया गया उस वक्त रवि गोला बाहर खड़ा था। एक सिपाही रवि गोला को रोकने की कोशिश रहा था और वह आकाश का हाथ पकड़कर गाड़ी से उतारने की कोशिश में लगा था। करीब पंद्रह मिनट तक पुलिस कर्मियों और रवि गोला में नोकझोंक और धक्का-मुक्की होती रही।
विज्ञापन
पुलिस को देख बन गए भाजपाई
भाजपा गुंडागर्दी का खत्म करने की बात कहती है। वहीं इन गुंडों ने पुलिस को देखा तो भाजपाई होने का दावा कर ठसक बनाने में जुट गए। पार्टी के नारों की झड़ी लगा दी। गुंडागर्दी से न डरने का सीएम का सख्त आदेश होने के बावजूद पुलिसकर्मी भाजपा का नाम सुनते ही ढीले पड़ गए। एक सिपाही तो जीप में बैठने के लिए मिन्नत पर उतर आया। खुद को रवि गोला के भाई की तरह बताने लगा। यह तो एक दरोगा ने हिम्मत दिखाई और दोनों को जीप में खदेड़ दिया।