{"_id":"574b4b3a4f1c1beb4d108eef","slug":"call-detail-caught-two-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल डिटेल से पकड़े गए दो संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल डिटेल से पकड़े गए दो संदिग्ध
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 30 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
केशलता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइसेंज के हॉस्टल में आत्महत्या करने वाली नर्सिंग की छात्रा शीतल रावत की कॉल डिटेल से दो संदिग्धों के नाम मिले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। शीतल के फेसबुक एकाउंट की चेटिंग भी डिलीट मिली है इसलिए यह पता नहीं लग पा रहा है कि उसकी किन दोस्तों से बात होती थी। केशलता इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइसेंज में बुधवार को जरनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल रावत का शव हॉस्टल के कमरे के पंखे में दुपट्टे से लटका मिला था। इसके लिए प्रबंधतंत्र को दोषी ठहराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस छानबीन में शीतल की कॉल डिटेल में दो ऐसे नंबर मिले हैं, जिनसे उसकी काफी देर तक बात होती रही है। पुलिस को उनसे कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है। उसके फेसबुक एकाउंट से पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसमें हुई चेटिंग डिलीट कर दी गई है। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि संदिग्ध दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। शीतल को आत्महत्या के लिए किसने उसे उकसाया हैै पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉल डिटेल से काफी जानकारियां मिली है। इसी आधार पर घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन