फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Buffalo then implicated in the death , implicated in robbery

भैंस मरने में फंसाया तो, लूट में उलझाया

Sun, 17 Jan 2016 02:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पड़ोसी महिला की दो भैंसों को जहर देकर मारने के आरोपियों ने उसे फंसाने के लिए लूट की कहानी गढ़ दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर के मुताबिक, मामला क्रॉस केस का लग रहा है, फिर भी मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

   प्रेमनगर इलाके के समाधि गौटिया निवासी रिटायर्ड एफसीआई कर्मी ओमप्रकाश के परिवारवालों ने शनिवार सुबह शोर मचाया कि खिड़की के रास्ते उनके घर की छत पर चार बदमाश घुस आए। ऊपर सो रहे ओमप्रकाश के बेटे पवन को तमंचे के बल पर कब्जे में लिया और नीचे आकर पुत्रवधू अलका की पिटाई की। इसके बाद बहन सरिता और भाई सुनील को गन प्वाइंट पर लेकर अलमारी का लॉकर खुलवाया। परिवारवालों का कहना था कि बदमाश अलमारी से पायल, मंगलसूत्र, अंगूठी, टॉप्स, कमर का गुच्छा, नथ, टीका और 28 हजार नकद समेत आठ लाख की संपत्ति ले गए। यही नहीं बदमाशों ने सरिता के जेवर भी नहीं छोड़े। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर देवेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो परिवारवालों ने बताया कि लूटपाट करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। दो लोगों को उन्होंने पहचान लिया। इंस्पेक्टर को शक हुआ तो उन्होंने छानबीन की। इसमें पता चला कि पड़ोस की ही प्रेमवती पत्नी घनश्याम ने ओम प्रकाश के पुत्र जितेंद्र, सुनील और पवन के खिलाफ अपनी दो भैंसों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था। इसकी रिपोर्ट 13 जनवरी, 2016 को अदालत के आदेश पर प्रेमनगर थाने में दर्ज की गई थी। प्रेमवती ने रिपोर्ट में कहा था कि 19 नवंबर, 2015 को जितेंद्र, सुनील और पवन ने उनकी दो भैंसों को जहर देकर मार दिया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद क्रॉस केस बनाने के लिए ही जितेंद्र, सुनील और पवन ने लूट की कहानी बनाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिर भी सुनील की ओर से प्रेमवती, उसके पति घनश्याम, पुत्र पिंटू व एक अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed