फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Breaking the barrier of post Ritura animal smuggler

रिठौरा चौकी का बैरियर तोड़कर भाग पशु तस्कर

Thu, 21 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 21 Jul 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज/रिठौरा। पशु तस्करों की दबंगई पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। रिठौरा चौकी प्रभारी विशाल प्रताप सिंह ने गाय और बेलों से भरे ट्रक को पकड़ने के लिए बैरियर लगाया तो ड्राइवर उसे तोड़ता हुआ निकल गया। पुलिस के पीछा करने पर तस्कर ट्रक को रिठौरा बाजार में छोड़कर भाग गए। ट्रक में 29 पशु बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें नशे का इंजेक्शन देकर भूसे की तरह भरा गया था। गर्मी की वजह से 10 पशुओं की ट्रक में ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब चार बजे हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली कि पीलीभीत की तरफ से गाय और बेलों से भरा दस टायरा ट्रक बरेली की ओर आ रहा है। चौकी इंचार्ज रिठौरा विशाल प्रताप सिंह ने ट्रक को पकड़ने के लिए पीलीभीत रोड पर चौकी के सामने बैरियर लगा दिया। ट्रक के ड्राइवर ने स्पीड तेज कर बैरियर तोड़ दिया। यह देख पुलिस के होश उड़ गए। ट्रक का पीछा किया गया लेकिन रिठौरा बाजार में खड़े ट्रक में तस्कर नहीं मिले। पुलिस ट्रक को चौकी ले आई। यहां ट्रक का तिरपाल हटाकर देखा तो इसमें पशु एक दूसरे से बंधे पडे़ थे। आठ बैल और दो  गाय दम तोड़ चुकी थीं। 19 पशुआें को पुलिस ने पीलीभीत की गोशाला भेज दिया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गाड़ी के नंबर से मालिक को ट्रेस करके उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन

सेंट्रो कार में तीन पशु बरामद
बरसेर। सिरौली पुलिस ने आंवला की ओर से रामपुर आ रही सेंट्रो कार में नशा देकर भरे गए तीन पशुओं को बरामद किया है। कार रामपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने कार को बघिया चैक पोस्ट पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्कर सिरौली के रास्ते मुड़ गए। शाहिदे निवासी बाकरपुर खोल थाना बिनावर बदायूं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो लोग भाग गए। शाहिदे ने उनका नाम उवैस कुरैशी निवासी हरदिला, थानागंज जिला रामपुर और पप्पू कुरैशी बताया
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइपास पर पकड़ा गया पशु तस्कर
बरेली। बुधवार को बड़ा बाईपास पर अहलादपुर चौकी के दरोगा अमर सिंह ने टीम के साथ पिकअप को घेरकर उसमें दो पशुओं के साथ सैदपुर चुन्नीलाल के मुस्तकीम को गिरफ्तार क र लिया। उसी के गांव का मुस्तकीम का साथी लंगड़ा नाम का पशु तस्कर पुलिस को चमका देकर भाग गया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed