फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Boys tried to abduct girl in Janakpuri flew after seen mob

जनकपुरी में बाइक सवारों ने की छात्रा को अगवा करने की कोशिश 

Fri, 20 Apr 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Apr 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
Boys tried to abduct girl in Janakpuri flew after seen mob
बदमाशों, लुच्चों और लफंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब सरेराह लड़कियों से छेड़छाड़ करने के साथ उन्हें अगवा करने की कोशिश भी करने लगे हैं। ताजा मामला जनकपुरी में एक नौंवी की छात्रा को अगवा करने की कोशिश का है। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार रात छात्रा को अकेला देखकर पहले फब्तियां कसीं। छात्रा नजरअंदाज कर पास में चल रहे देवी जागरण की तरफ तेजी से जाने लगी तो बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ लिया और बाइक पर खींचकर बैठाने लगे। छात्रा के मुताबिक दोनों बदमाश शराब के नशे में थे। उसके चिल्लाने का भी उन पर असर नहीं पड़ रहा था। किसी तरह छात्रा अपना हाथ छुड़ाकर देवी जागरण की तरफ भागी। छात्रा की चीख सुनकर परिवार और कॉलोनी के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो शोहदे भाग निकले। लोगों ने यूपी 100 पुलिस को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


दहशत में है छात्रा का परिवार 
छात्रा रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार रात कॉलोनी में ही देवी जागरण हो रहा था। छात्रा के परिवार वाले उसमें शामिल होने के लिए जा चुके थे। छात्रा घर का काम खत्म करने के बाद देवी जागरण सुनने जा रही थी, तभी उसे अगवा करने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद से छात्रा ही नहीं उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्हें आगे छात्रा के साथ कोई अनहोनी होने का डर सता रहा है। 
विज्ञापन


महिला अपराध की फैक्ट फाइल 
दुष्कर्म   दहेज  हत्या  छेड़छाड़   

2015  63    46   178
2016  56    70   156
2017  63    55   103
(महिला अपराध के आंकड़े रेंज कार्यालय से प्राप्त हुए हैं)


पहले भी हुए हैं अपहरण की कोशिश के मामले
- पीलीभीत हाईवे स्थित एक संस्थान में नौकरी करके अपने प्रेमनगर स्थित घर जा रही युवती से रास्ते में बदमाशों ने छेड़छाड़ की। उसे अगवा करने की कोशिश की। बाद में युवती ने अपने दोस्त की मदद से प्रेमनगर में बदमाशों को घेर कर पकड़ा था और पुलिस के हवाले किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेशपुर अटरिया गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए एक बाबा ने अपने भांजे की नाबालिग बेटी से अश्लील हरकतें कीं। दहशत के मारे मासूम रात में तो खामोश रही, लेकिन सुबह जागने पर माता-पिता को आपबीती बताई तो पूरे परिवार के होश उड़ गये। उन्होंने बहाने से बाबा को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया।
- बरेली कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पवन शर्मा के खिलाफ मेरठ की छात्रा ने छेड़छाड़ करने की एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। आरोप था कि मां की अनुपस्थिति में एसोसिएट प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील बातें कीं। कहा, जब भी उसकी मां बाहर जाया करें तो वह फोन करके उसे बुला लिया करे। 
- सीबीगंज में कांशीराम कॉलोनी निवासी एक अधेड़ ने एक आठ वर्षीय मासूम को अगवा कर अश्लील हरकतें कीं। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़कर छात्रा का मेडिकल कराया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- सोमवार को नर्सिंग छात्रा के साथ उसकी मां के प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। छात्रा ने महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 



आठ दिन से लापता छात्रा का सुराग नहीं
रिठौरा। कस्बे से आठ दिन पहले लापता हुई पंद्रह वर्षीय छात्रा का हाफिजगंज पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। जिस दिन से छात्रा लापता है, उसी दिन से पड़ोस का एक युवक भी गायब है। परिवारवालों ने लड़के के साथ ही उसके चाचा के खिलाफ भी हाफिजगंज थाने में छात्रा को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। आरोपी चाचा कस्बे में ही घूम रहा है पर पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed