{"_id":"573cc80b4f1c1b8d55ac6e94","slug":"boot-house-on-fire-millions-of-ash-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूट हाउस में आग लगी, लाखों का माल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बूट हाउस में आग लगी, लाखों का माल राख
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 19 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
अाआग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलानी बाजार स्थित एक बूट हाउस में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। इससे लाखों का माल जलकर राख हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आधे घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया है। दुकानदार व मौके पर मौजूद लोगों का अनुमान है कि आग दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी। हालांकि इंस्पेक्टर बारादरी ने इसे जांच का विषय बताते हुए आग का कारण स्पष्ट नहीं किया है। दुकानदार 20 से 22 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कह रहे हैं।
न्यू इंडिया बूट हाउस नाम से सैलानी में जूते की दुकान है। जिसे रोहिली टोला निवासी दो भाई मेहराज और इमरान अली चलाते हैं। इमरान ने जानकारी दी कि रात पौने दस बजे वह भाई के संग दुकान बंद करके घर को गए। आधा घंटे के बाद किसी ने उन्हें फोन पर दुकान के अंदर से धुंआ निकलने की जानकारी दी। उसी समय फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। दुकान का शटर उठाने पर पता लगा कि अंदर रखे प्लास्टिक, रबर और चमड़े के सैंडिल-जूते आग में धधक रहे थे। दुकानदार का अनुमान है कि शार्ट सर्किल बिजली के मेन बोर्ड में हुआ होगा। दमकल की कई गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग पर करीब 30 मिनट में काबू पाया। आग के दौरान बाजार की कई दुकानें खुली हुई थी, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में मदद की। दुकान के बराबर में एक कपड़े की दुकान है, जिससे लोगों को आशंका थी कि आग भड़ककर दुकान तक न पहुंच जाए।