{"_id":"5804fd784f1c1b562c702c54","slug":"bolpur-slip-from-a-train-passenger-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलपुर स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर यात्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
बिलपुर स्टेशन के पास एक यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह शाहजहांपुर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली जा रहा था। जीआरपी ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी गई है।
सोमवार सुबह करीब छह बजे बिलपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 30 वर्षीय युवक की लाश पड़ी देखी गई। उसके दोनों पैर और एक हाथ कटा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे जंक्शन जीआरपी थाने के एसएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर गए। तलाशी लेने पर मृतक के पास फोन नंबर और आधार कार्ड मिल गया। उसमें मृतक का नाम नवराज थापा, निवासी ईरांग टिवर के पास खकरे टी बैईचांग सेनापति मणिपुर लिखा था। उसके पास शाहजहांपुर से दिल्ली तक का टिकट निकला। जीआरपी के फोन करने पर परिवारीजनों ने बताया कि नवराज शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था।