फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bnshingla tore the girl's clothes , Hungama

बंशीनगला में लड़की के कपड़े फाड़े, हंगामा

Mon, 18 Jan 2016 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 18 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर के बंशीनगला में मामूली विवाद को लेकर लड़कों ने मां के साथ आई एक लड़की के साथ मारपीट करके उसके कपड़े फाड़ दिए। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

किला के बाकरगंज इलाके के रहने वाले तीन लड़के खेलते हुए बंशीनगला में आ गए थे। बंशीनगला के लड़कों ने उन्हें संदिग्ध बताकर पिटाई कर दी। दो लड़के तो तीन घंटे बाद अपने घर पहुंच गए। एक लड़का घर नहीं लौटा तो उसकी मां बेवी और बहन बंशीनगला जा धमकी। उन्होंने पिटाई करने वाले लड़कों से मारने की वजह पूछी और कहा कि तीसरा लड़का कहां गया। इस पर वह लड़के उन पर भी सीधे हो गए। लड़कों ने मां-बेटी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान लड़की के कपड़े भी फाड़ दिए। हंगामा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। लड़की ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी है। एसओ सतीश यादव ने बताया कि हमलावर कौन थे। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। पता लगने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन


लड़की को घर से खींचने की कोशिश
बरेली। कोतवाली इलाके की एक लड़की को मोहल्ले के ही तीन लड़कों ने मारपीट करके घर से खींचने की कोशिश की। मामले में तीनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की का आरोप है कि बागवृगटान निवासी बिष्णु उसके साथी पूरनलाल और पप्पू ने बच्चों से कहासुनी होने पर उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसे घर से खींचने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी भाग गए। तीनों से उसकी जान को खतरा है। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed