फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leaders stormed the beating, police station

दंपति की पिटाई पर भाजपाइयों ने घेरा किला थाना, हंगामा 

Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders stormed the beating, police station
दंपति की पिटाई पर भाजपाइयों ने घेरा किला थाना, हंगामा  - फोटो : BJP leaders stormed the beating, police station
मलूकपुर की गली भुर्जियान में पूर्व पार्षद और रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी के विवाद को निपटाने पहुंचे मलूकपुर चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। चौकी इंचार्ज की टिप्पणी परिवार के एक  सदस्य ने वीडियो में कैद कर ली। भाजपा पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री पर टिप्पणी के बाद किला थाने का घेराव कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदाधिकारियों ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुये धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसपी सिटी समीर सौरभ किला थाने पहुंचे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार को घटनाक्रम से वाकिफ करवाकर वीडियो के बारे में बताया। टिप्पणी का साक्ष्य सामने आने पर एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों के खिलाफ जांच बैठा दी है। रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी रतनलाल और पूर्व पार्षद नासिर पड़ोसी हैं। रतनलाल का आरोप है कि नासिर उनके घर की छत पर गंदे पानी का पाइप खोलना चाहते हैं। तीन महीने पहले इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। बीती सात जनवरी को 100 नंबर पर शिकायत हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दीवार में तोड़फोड़ पर दोनों परिवार के बीच 20 मार्च को विवाद हुआ था। पुलिस को सूचना देने पर नासिर मलूकपुर चौकी इंचार्ज के साथ रतनलाल के घर पहुंचे। चौकी इंचार्ज राजवीर और दो सिपाहियों पर आरोप है कि वह जबरन घर में घुस गए। गाली गलौच के बीच पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। बताते है कि भीड़ में किसी ने सिपाही को पीछे से गन्ना मार दिया। जिससे गुस्साये पुलिसकर्मियों ने रतनलाल और उनकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। उनके कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन

वीडियो देखकर भड़के भाजपाई 
आरोप है कि जब रतनलाल की पत्नी ओमवती ने कहा कि आपकी शिकायत कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल से करती हूं तो चौकी इंचार्ज ने कहा कि बुला लो राजेश को...। इस वाकये को परिवार के एक व्यक्ति ने वीडियो में कैद कर लिया। यह वीडियो जब भाजपा पदाधिकारियों ने देखा तो उमेश कठेरिया भाजपा महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में यतीन भाटिया, मोहित कपूर महानगर महामंत्री, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महानगर मंत्री नरेश शर्मा बंटी, महानगर कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रवक्ता अंकुश सहित तीन दर्जन लोग थाने पहुंच गये। थाने पर हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने फाड़ दिया था ढोल 
भाजपा पदाधिकारियों का आरोप था कि भाजपा के विजयी होने पर वह ढोल बजा रहे थे। उस वक्त भी चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोक दिया था। बाद में ढोल भी फाड़ दिया था। होली से पहले जुलूस निकालने के दौरान भी किला थाना के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज राजवीर से भाजपा पदाधिकारियों का विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन की संस्तुति रोकी
हंगामा कर रहे भाजपा पदाधिकारियों को शांत करवाने के लिए पहले चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को सस्पेंड करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन देर शाम एसपी सिटी ने बताया कि कई पहलू सामने आने के बाद संस्तुति रोककर मामले की जांच करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed