{"_id":"57a8e5e24f1c1b2a12ee4af2","slug":"bithri-prejudiced-environment-in-animal-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी में तो पशु तस्करों ने बिगाड़ा माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिथरी में तो पशु तस्करों ने बिगाड़ा माहौल
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। पशु तस्करों ने कमुआ कला गांव के मोहनलाल के बैल चोरी करके केसरपुर रोड पर काटकर बवाल करा दिया। विरोध में ढाई घंटे बीसलपुर रोड कांवड़ियों और आसपास के ग्रामीणों के हवाले रहा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के समझाने पर भीड़ नहीं मानी तो लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा गया। मामले में पुलिस ने मोेहनलाल की तहरीर पर पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने हल्का दरोगा जावेद के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
रविवार की रात को थाना बिथरी चैनपुर के कमुआ कला गांव के मोहनलाल के दो बैल चुराने के बाद पशु तस्करों ने ग्राम केसरपुर रोड की खाई में उन्हें काट दिया। पशु तस्कर बैलों का मांस लेकर भाग गए। सोमवार सुबह वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हल्का दरोगा मोहम्मद जावेद खान पहुंच गए। उन्होंने साथियों की मदद से पशुओं के अवशेष को कब्जे में लेकर उठवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिला गोरक्षा समिति के दिग्विजय सिंह, भाजपा के मंडल प्रभारी हीरा पटेल आदि मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे पड़ोस के गांव तिरकुनिया, नबीपुर, चौसंडा, सैदुपर कुर्मियान, भगौतीपुर, कमुआ खुर्द, तय्यतपुर के लोग भी मौके पर आ गए। इसी बीच बीसलपुर रोड से बरखेड़ा की तरफ से कांवड़ियों का जत्था आ गया। ग्रामीणों और कांवड़ियों ने दरोगा जावेद खान पर ही गोकशी कराने का आरोप लगाकर कार्रवाई कराने की मांग करते हुए सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दी। समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी मौके पर नारेबाजी होने लगी। मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उनका पुतला बनाकर आग लगा दी। भीड़ का कहना था कि बड़ा अधिकारी आने पर ही जाम खुलेगा। सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ और एसडीएम सदर, सीओ चतुर्थ रमनपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों ही अधिकारियों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। एसओ कमल सिंह यादव ने कहा कि जाम खोलो बैलों की कीमत दिला दी जाएगी, लेकिन भीड़ ने एक नहीं सुनी। जाम में शामिल लोगों ने पड़ोस में लगे सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव का पोस्टर फाड़ना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ दिया। करीब ढाई घंटे बाद सुबह साढ़े बजे जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
दरोगा भी चोटिल
सपा जिलाध्यक्ष का पोस्टर फाड़ने पर पुलिस कांवड़ियों और ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान दरोगा विजय कुमार को भी एक डंडा लग जाने पर चोट लग गई। इसके अलावा बीसलपुर के शैयम अग्रवाल समेत कई अन्य लोग भी चोटिल हो गए।