फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Birthday party lasted bullets , four injured

बर्थ डे पार्टी में चली गोलियां, चार घायल

Thu, 17 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Birthday party lasted bullets , four injured
घ्‍ाायल
बारादरी इलाके में भाजपा पार्षद के मौसेरे भाई अजीत के घर बुधवार रात में चल रही बच्चे की बर्थ डे पार्टी में आए कुछ शरारती तत्वों ने जमकर फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़  करीब 40 फायर किए गए। कुर्सी, मेज और गाड़ियां भी तोड़ दी गईं। जिससे भगदड़ मच गई। फायरिंग की चपेट में आकर एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायल खुद ही जिला अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन

बारादरी इलाके के माधोबाड़ी निवासी अजीत वार्ड नंबर दस के पार्षद अजय रत्नाकर के मौसेरे भाई हैं। उनके बेटे की बुधवार रात बर्थ डे पार्टी चल रही थी। रात करीब दस बजे पार्टी में जाटवपुरा का अजय नाम के युवक के साथ चार शरारती लड़के आ गए और खुशी की बात कहते हुए फायरिंग करने लगे। ताबड़तोड़ 40 फायर किए गए। कुछ हवाई तो कुछ दीवारों से टकराए। फायरिंग में 26 वर्षीय अजीत के अलावा शाहबाद के रहने वाले उसके चाचा सर्वेश, पार्षद का 16 वर्षीय निखिल और 21 वर्षीय सुजाता पत्नी चंदन घायल हो गईं। करीब आधे घंटे तक बवाल चलता रहा। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। शरारती तत्वों ने फायरिंग करने के साथ ही खाना और सामान भी फेंक दिया। सारा सामान इधर, उधर बिखर गया। कुर्सी मेज के अलावा गाड़ियां भी तोड़ दीं। कई लोग जान बचाने को घर में दुबक गए। साथ ही कुछ लोगों ने साहस जुटाकर फायरिंग करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए ललकार दिया। जिससे वह भाग गए। फायरिंग में घायल हुए चारों लोग खुद ही अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कमरुल हसन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैैं। वह जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर के मुताबिक शराब पीकर झगड़ा करने के बाद शरारती तत्वों ने फायरिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed