{"_id":"575337d64f1c1b2a46108d55","slug":"bike-riding-robbers-looted-in-broad-daylight-to-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार लुटेरों ने सराफ को दिन दहाड़े लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने सराफ को दिन दहाड़े लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर। तीन बाइक सवार लुटेरों ने गांव से महज एक किलोमीटर की दूरी पर सराफ को दिन दहाड़े लूट लिया। लुटेरे सराफ से छह सौ ग्राम चांदी और मोबाइल लूटकर ले गए। जिसकी कीमत 30 हजार से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के बाद एक संदिग्ध बाइक भी पकड़ी है। थाना क्षेत्र के गांव मेहतरपुर करोड़ से सराफा व्यापारी कृपाशंकर अपने भांजे के साथ शनिवार सुबह 10 बजे नरियावल स्थित अपनी दुकान पर बाइक से आ रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर सामने से सफेद रंग की अपाचे बाइक आती दिखी। इस पर तीनों लुटेरे सवार थे। लुटेरों ने पहले सराफ की बाइक को अपनी बाइक से टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। एक लुटेरे ने सराफ के भांजे को रोके रखा और बाकी दो लुटेरे उसका बैग छीनकर भाग गए। बैग में छह सौ ग्राम चांदी और मोबाइल फोन था। सराफ के अनुसार चांदी की कीमत 24 हजार और मोबाइल की कीमत आठ हजार होगी। लुटेरों ने विरोध करने पर सराफ और उसके भांजे के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने लुटेरों की तलाश में छापेमारी की। इसमें एक संदिग्ध बाइक पकड़ी गई। सराफ से इस बाइक की पहचान कराई जा रही है। लुटेरों को ट्रेस कर जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन