फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider robbers kill 53 thousand from gala trader

बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से 53 हजार लूटे

Sun, 15 Oct 2017 01:15 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 15 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
धान खरीदने जा रहे धौंराटांडा के गल्ला व्यापारी तौफीक अहमद से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 53 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (देहात) डॉ. ख्याति गर्ग ने मौका मुआयना किया। 

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा निवासी व्यापारी तौफीक अहमद शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने साथी भूरा के संग बाइक से गांव जालिम नगला में धान खरीदने जा रहे थे। तौफीक की बाइक जब अधकटा ब्रहम्मनान और जालिम नगला के बीच संपर्क मार्ग पर पहुंची तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके तौफीक को रोक लिया। एक बदमाश बाइक स्टार्ट किए उस पर बैठा रहा, जबकि दो बदमाशों ने तौफीक और भूरा पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने दोनों की जेब से 53 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारियों में नाराजगी हैै। व्यापारी इफ्तिखार अहमद ने कहा कि यदि अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा तो व्यापारियों का घर से निकलना और व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed