फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bemel rishtey

टूट रहे हैं बेमेल रिश्ते

Wed, 28 Dec 2016 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 28 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी की शिक्षिका को धोखा देकर इंटरमीडिएट पास पति ने दूसरी शादी कर ली। इस बेमेल शादी के बाद से ही दोनों में संबंध अच्छे नहीं थे। अब जेल जाने के डर से जमीन नाम कराने का लालच देकर शिक्षिका को सौतन के साथ रहने के लिए राजी कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस परामर्श केंद्र में यह मामला चल रहा है। आठ मई 2006 को फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली शिक्षिका की शादी शेरगढ़ थाने के कुंवरपुर गांव निवासी लालराम के साथ हुई थी। लड़की के पिता रिटायर सिपाही हैं। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक अच्छी शादी थी। पांच साल बाद गोना होने पर वह विदा होकर ससुराल गई। इसके बाद से ही ससुराल वालों ने उस पर जुल्म करने शुरू कर दिए। दहेज के लिए पति और ससुराल वालों ने तंग करना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने बताया कि  शादी के बाद कुल मिलाकर वह एक साल ही ससुराल में रह पाईं। मजबूरी में उसे मायके में ही रहना पड़ा। समझौता होने पर ससुराल जाने पर सात जून को उसे फिर से मारपीट करके जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उससे बिना तलाक के छोटी नाम की देवरनिया इलाके की दूसरी लड़की से शादी कर ली। पता लगने पर पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गई तो उसे टरका दिया। शनिवार को परामर्श केंद्र में सुनवाई के दौरान शिक्षिका के ससुराल वाले उसके नाम जमीन करने का लालच दे रहे हैं। पति लालराम का कहना है कि वह उसे भी दूसरी पत्नी के साथ रखने को तैयार है, लेकिन शिक्षिका इसे लेकर समझौता करने को राजी नहीं है। सात जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई होगी।     
विज्ञापन

 एमबीए पास ने पति से नाता तोड़ा
बरेली। शहर की एमबीए पास लड़की ने आठवीं पास पति से नाता तोड़ने का फैसला लिया है। अब वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। पुलिस परामर्श केंद्र में दोनों की सुनवाई के बाद फाइल बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में रहने वाली एमबीए पास लड़की की शादी बिहारीपुर के युवक से हुई थी। युवक रुद्रपुर की फैक्ट्री में नौकरी करता है। ज्यादातर वहीं रहना होता था। इस बेमेल शादी के बाद दोनों में आए दिन विवाद होते रहे। लड़की ने जेठ पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया। कई बार समझौता होने के बाद लड़की ससुराल गई, लेकिन बात नहीं बन पाई। परामर्श केंद्र में दोनों की बात को सुनकर विवाद निपटाने की कोशिश की गई। दंपति में से कोई भी एक-दूसरे के साथ रहने को राजी नहीं हुआ। इस पर उनकी फाइल बंद करने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के पास भेज दी गई। अब इस मामले में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाना तय माना जा रहा है। हालांकि लड़की का कहना है कि हमारा फैमिली मैटर है, अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed