फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College student shot sensation

बरेली कॉलेज में छात्र को गोली मारी, सनसनी

Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 30 Aug 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College student shot sensation
घ्‍ाायल
सोमवार रात बरेली कॉलेज में बीएससी के एक छात्र को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। छउसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका?
विज्ञापन

यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात करीब 9.30 बजे हुई। कालीबाड़ी मोहल्ला निवासी लगी राजपूत बरेली कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। लकी ने बताया कि सोमवार रात वह अपने तीन-चार साथियों के संग बरेली कॉलेज पूर्वी गेट से कुछ अंदर कॉलेज परिसर में बने डिवाइडर पर बैठा था। तभी अचानक आकर कुछ लकी के सिर में लगा, जिससे खून बहने लगा। उसे घायल देख साथ बैठे बॉबी व अन्य साथी उठाकर गांधी उद्यान के पास एक निजी अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

इस घटना का पता लगने पर बारादरी इंस्पेक्टर कमरुल हसन व शाहमतगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा तो मौके पर खून और वहीं बियर की खाली बोतल पड़ी थी। पूछताछ के दौरान बरेली कॉलेज के पूर्वी गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने बताया कि रोजाना रात को पड़ोस के नाते कालीबाड़ी मोहल्ले के लोग कॉलेज परिसर में बैठ जाते हैं। सोमवार रात में भी लड़के बैठे पी, खा रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दौड़कर देखा तो सड़क पर खून पड़ा था। साथी लड़की घायल को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे थे। गोली किसी ने चलाई या खुद चली इसका पता नहीं चल सका। उधर, घटना की सूचना मिली तो एसपी सिटी समीर सौरभ और एएसपी आकाश तोमर ने अस्पताल जाकर घायल का हालचाल जाना और फिर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली कान के पीछे ऊपरी साइड में लगी है। गोली कैसे लगी यह अभी रहस्य बना हुआ है। घायल को बॉबी नाम के लड़के ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसका मोबाइल बंद जा रहा है। घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। - समीर सौरभ, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed