फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College harvested from the young man 's face shovel

बरेली कालेज के सामने फावड़े से काटा युवक का चेहरा

Sun, 17 Jan 2016 02:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एडी हेल्थ आफिस में 108 एंबुलेंस में ईएमटी पद की परीक्षा देने आए फतेहपुर के युवक सुमित के चेहरे पर अमरोहा के युवक ने फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले में घायल युवक जमीन पर गिर गया और उसका बैग, मोबाइल भी गिर गया। हमला करने के बाद हमलावर करीब दस मिनट तक हाथ में फावड़ा लिए मौके पर ही खड़ा रहा। घायल युवक को सिद्धिविनायक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के सामने स्थित एडी हेल्थ आफिस में 108 एंबुलेंस के लिए ईएमटी और चालक पद की भर्ती चल रही है। शनिवार को भर्ती में शामिल होने के लिए फतेहपुर के बिन्दकी का रहने वाला 23 वर्षीय सुमित पुत्र गोपाल कृष्ण भी आया था। शाम साढ़े पांच बजे वह एडी हेल्थ के आफिस के सामने सड़क किनारे खड़ा था। तभी मानसिक अस्पताल की ओर से एक युवक हाथ में फावड़ा लेकर दौड़ता हुआ उसके पास पहुंचा और झगड़ा करते हुए उस पर फावड़े से हमला कर दिया। उसने सुमित की गर्दन के ऊपर और चेहरे पर फावड़े से वार कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर ने पूछताछ में अपना नाम भूरे पुत्र मसकूर निवासी कबीरपुर थाना गजरौला (अमरोहा) बताया। पुलिस ने उस मारुति वैन और उसके चालक जगपाल को भी पकड़ लिया, जिससे भूरे को इलाज के लिए बरेली लाया गया था। जगपाल ने बताया कि भूरे को वह इलाज के लिए मानसिक अस्पताल के सामने क्लीनिक पर लेकर आए थे और मानसिक अस्पताल के सामने खड़े थे। इसी दौरान भूरे भाग निकला और मानसिक अस्पताल गेट के पास बाइक मिस्त्री की दुकान के पास से उसने फावड़ा उठाकर उसने सुमित पर हमला कर दिया और सभी शोर मचाते ही रह गए। पुलिस हिरासत में लिया गया भूरा तरह तरह की बातें कर रहा है। उसका कहना है कि जिस युवक पर उसने हमला किया, वह पांच साल पहले उसे गढ़ में मिला था और उससे दस हजार रुपये लिए थे। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ इलाज कराने के लिए बरेली आया था और यहां उसे युवक मिल गया। इस पर उसने अपना दस हजार रुपया मांगा तो उसने झगड़ा करते हुए मुझे पीट दिया और मैंने उस पर फावड़े से वार कर दिया। पुुलि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed