बैरियर वन पर सिपाही को कुचलने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूखदारों के संरक्षण में पशु तस्करी को अंजाम दे रहे तस्कर खाकी को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं। शनिवार देर रात पशुओं की चोरी करने आए पशु तस्कर हमेशा की तरह फिर पुलिस के हाथ से निकल भागने में कामयाब हो गए। थाना बारादरी और इज्जतनगर की पुलिस को छकाते हुए फरार होने वाले इन पशु तस्करों ने बैरियर वन चौकी तोड़ने और रोकने का प्रयास कर रहे वहां तैनात सिपाही जसराम सिंह पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। देर रात तस्करों ेका पीछा कर रहे बारादरी पुलिस ने वायरलेस पर भी मैसेज किया लेकिन उच्चाधिकारियों को घटना के बारे में रविवार शाम तक पता नहीं था। रात तक पुलिस ने मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की थी। खासबात यह है कि इन पशु तस्करों में से एक ने खाकी वर्दी पहन रखी थी।
थाना बारादरी इलाके में गांधी उद्यान रोड पर मानसिक अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर स्वामी की गाय और बछड़ा बाड़े में बंधे थे। रात करीब एक बजे बिना नंबर की मैक्स लेकर आए पशु चोरों ने बाड़े का ताला तोड़ा और गाय-बछड़े लादने की कोशिश करने लगे। आहट पर पालतू कुत्ता भौंका तो परिवार के लोग जाग गए। जगार होने पर पशु चोर भागने लगे। इसी दौरान पीछे से पुलिस की जीप आ गई। परिवार वालों ने बताने पर पुलिस ने पशु चोरों का पीछा किया। चोर गाड़ी लेकर कैंट की तरफ भागकर वहीं कहीं छिप गए। करीब एक घंटा बाद पशु मालियों की पुलिया से ईसाईयों की पुलिया की तरफ जाते दिखे। चीता मोबाइल ने थाने को सूचना दी। पीछा करने के दौरान पशु चोरों सेटेलाइट पर गाड़ी की लाइट बंद कर कहीं निकल गए। वायरलेस पर मैसेज किया गया तो सूचना मिली मैक्स इज्जतनगर थाने के बैरियर वन चौकी की तरफ जा रही है। बैरियर वन पर तैनात सिपाहियों जसराम सिंह, नरेश सिंह और एक होमगार्ड ने मैक्स रोकने की कोशिश की लेकिन पशु तस्कर अस्थायी बैरियर तोड़ते हुए निकल गए। रोकने का प्रयास कर रहे जसराम सिंह पर मैक्स को चढ़ाने का प्रयास किया गया लेकिन वह बच गए। यहां से पशु तस्कर मैक्स लेकर भोजीपुरा की तरफ भाग गए। मैक्स में पीछे छह लोग पीछे बैठे थे। आगे की सीट पर खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति भी बैठा था। हैरानी वाली बात यह है कि मामले में इज्जतनगर और बारादरी पुलिस ने कोई लिखापढ़ी नहीं की है। यहां तक इतना बड़ा मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में नहीं लाया गया है।
घटना की जानकारी नहीं मिली है। शहर में पशु चोरों का गैंग घूमने का मामला गंभीर है। उन तक पहुंचने के लिए चीता मोबाइल और रात को गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों को अलर्ट किया जाएगा।
राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी