फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap BJP leader

भाजपा नेता को अगवा करने की कोशिश

Tue, 07 Nov 2017 02:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 07 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर इलाके में बीडीए उपाध्यक्ष की कोठी के पास अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने भाजपा नेता गुलशन आनंद के चेहरे पर धूल फेंककर उनकी कार रोक ली और उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक घटना के बारे में कुछ खास क्लू नहीं मिल पाए हैं।  
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 10.45 बजे गुलशन आनंद गांधीनगर में अधीर सक्सेना के घर जागरण में गए थे। वहां से लौटने पर वह कार से स्टेडियम रोड की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें बीडीए उपाध्यक्ष की कोठी वाले चौराहे पर शक हुआ कि दो बाइक सवार युवक उनका पीछा कर रहे हैं। बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक करके गुलशन आनंद की कार रोकने की कोशिश तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़ी में घुस गई। गुलशन ने कार से उतरकर जैसे ही पास पड़ी ईंट उठाई तो युवक उन्हें अगवा करने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उनकी आंख में धूल झोंककर फरार हो गए। सीओ नीति द्विवेदी ने बताया कि  भाजपा नेता के साथ हुई घटना की तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed