फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATM robbery mastermind arrested

एटीएम लूट का मास्टर माइंड पकड़ा गया

Wed, 14 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 14 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
ATM robbery mastermind arrested
ATM robbery mastermind arrested - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शीशगढ़ के सहोड़ा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम लूटने वाले मास्टर माइंड गोविंद बल्लई को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया। यह लुटेरा राजस्थान के भरतपुर जिले के जोरहरा गांव का रहने वाला है। इस लूटकांड में पांच अभियुक्त पहले ही इस मामले में जेल जा चुके हैं। इस गैंग ने दिल्ली, हरियाणा, गुड़गांव, राजस्थान और उत्तराखंड के कई बड़े शहरों में एटीएम लूटे थे। 
विज्ञापन

15 मई 2015 को भोजपुर बहेड़ी के रहने वाले शाहिद, कामिल और नवाब ने राजस्थान से बदमाश बुलाकर शीशगढ़ के सहोड़ा गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कटवा दिया था। इस एटीएम में अलार्म आदि कुछ भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। कामिल ने इस गैंग को बुलाकर बहेड़ी में किराए का कमरा दिलाया था। बहेड़ी में रहकर ही गैंग के लोगों ने एटीएम की रैकी की थी। गैंग में बहेड़ी के खेमपुर का मोहम्मद यूसुफ भी शामिल था। एसपी देहात ने बताया कि एटीएम लूटने में कुछ आठ लुटेरे शामिल थे। इनमें से पांच लुटेरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुलिस को अलवर (राजस्थान) अलाबाड़ा, रामगढ़ के असलम उर्फ चिल्लू और अलवर के ही आजमगढ़ के ही मुकेश भारद्वाज की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस गैंग का सरगना असलम है। पकड़े गए अभियुक्त गोविंद ने बताया कि वह इससे पहले भी कई एटीएम काटने की घटनाएं कर चुके हैं। वह गैंग के लिए खाना बनाने का काम भी करता है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed