फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   atm

बॉब का एटीएम तोड़ा, लूट की कोशिश

Sun, 14 Dec 2014 11:11 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Sun, 14 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
atm
थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर अजीजपुर की बैंक ऑफ  बड़ौदा शाखा के एटीएम से शनिवार रात लूट की कोशिश की गई। नौसिखिये लुटेरों ने एटीएम के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि नीचे के हिस्से का कैश बॉक्स सुरक्षित रहा। सुबह घटना की जानकारी होने पर बैंक और पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। कैश सुरक्षित मिलने पर उनको राहत जरूर मिली। प्रबंधक की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गांव में बैंक से सटा एटीएम कक्ष है। देहात का यह एटीएम रात में बंद कर दिया जाता है। शनिवार रात 11 बजे गार्ड प्रभुदयाल ने एटीएम कक्ष बंद करके ताला लगा दिया और घर चला गया। रविवार सुबह चार बजे प्रभुदयाल एटीएम कक्ष खोलने पहुंचा तो देखा कि कक्ष का शटर बीच से उठा हुआ है। हालांकि उसमें ताले लगे हुए थे। प्रभुदयाल ने इसकी जानकारी भवन स्वामी इंद्रपाल को दी। इंद्रपाल ने पुलिस और बैंक अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना दी। भोजीपुरा पुलिस ने शटर के ताले खुलवा कर देखा तो एटीएम का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। सीसीटीवी कैमरे पर काले-सफेद चेक का रुमाल पड़ा था। इस बीच सीओ नवाबगंज कालू सिंह, बैंक प्रबंधक सलीम अहमद खान और फील्ड यूनिट की टीम पहुंच गई। एक्सपर्ट के चेक करने पर कैश बॉक्स में दस लाख रुपया सुरक्षित मिला। प्रबंधक ने तस्दीक की कि इतना ही रुपया एटीएम में रखा था। रुमाल हटा तो कैमरा चालू मिला। अंदर कंप्यूटर पर इसकी रिकार्डिंग से पता चला कि मंकी कैप लगाए दो लोग एटीएम कक्ष में शटर के नीचे से घुसे। इनमें एक स्वेटर पहने था तो दूसरा ट्रैक सूट की तरह जैकेट। फिर इन्होंने रुमाल कैमरे पर डाल दिया और इस तरह आगे की रिकार्डिंग धुंधली हो गई। इस तरह इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में प्रबंधक ने इनके खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


वर्जन
लुटेरे शायद पहली बार एटीएम लूटने आए होंगे। इसलिए उन्हें इसकी बनावट और कैश बॉक्स की स्थिति नहीं पता थी। वे सब्बल या हथौड़े जैसे छोटे औजारों से ऊपरी हिस्से को तोड़ते रहे। इसमें नाकाम रहने या फिर किसी आहट से भाग निकले। फुटेज में चेहरे साफ न दिखने से इन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। हालांकि जल्दी ही इन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा। गनीमत यह है कि रुपये पूरी तरह सेफ हैं। - कालू सिंह, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी निशाने पर रहे हैं एटीएम
बरेली। लूट की खातिर एटीएम में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं जिले में पहले भी हो चुकी हैं। हालांकि हालिया घटनाओं में लुटेरे कैश नहीं ले जा सके हैं। बता दें कि दो महीने पहले बारादरी क्षेत्र में संजय नगर तिराहे स्थित एटीएम को लुटेरों ने गैस कटर से काटने की कोशिश की। इसमें आग लगने से करीब तीन लाख रुपये जल गए थे, जबकि काफी रुपये सेफ निकले। तीन दिन पहले अय्यूब खां चौराहा स्थित एसबीआई के एटीएम की स्क्रीन को किसी ने तोड़ दिया। एटीएम से रुपये लूटने की घटना करीब दो साल पहले कैंट के बीआई बाजार में हुई थी। एक ही कक्ष में लगे दो एटीएम को गैस कटर से तोड़ने की कोशिश की गई। इनमें से एक से करीब साढ़े चार लाख रुपये निकालने में लुटेरे सफल भी हो गए। उन्हीं दिनों फरीदपुर में गैस कटर से एटीएम काटा गया। वहां से करीब बारह लाख का कैश लूट लिया गया। बदमाशों ने यहां वारदात के दौरान वॉकीटॉकी का प्रयोग किया। इसके सहारे पुलिस को अहम सुराग मिले और दूसरे प्रांतों तक छापामारी की गई फिर केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। करीब दो महीने पहले क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एफआर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed