फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ala Hazrat gate protesting the construction of Raahe

राहे आला हजरत गेट के निर्माण का विरोध

Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 22 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर रोड पर जवाहर पैलेस के बराबर वाले रास्ते पर बनाए जा राहे आला हजरत गेट का विरोध होने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया। दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने खोदे गए गड्ढों में पत्थर डालकर इसका विरोध किया। बाद में आला हजरत दरगाह से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ द्वितीय स्नेहलता ने बताया कि गेट बनाए जाने का विरोध हुआ है। कोई खास बात नहीं है, बुधवार को दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत करके इस मसले का हल निकाला जाएगा। 
विज्ञापन

रामपुर रोड बाकरगंज क्रासिंग के सामने जवाहर पैलेस से बराबर से टक्कर वाली पुलिया से दरगाह आला हजरत को रास्ता जाता है। नगर निगम ने चार महीने पहले पार्षद रूबी सलीम के प्रस्ताव पर इस रास्ते पर जायरीनों की सुविधा के लिए राहे आला हजरत(दरगाह आला हजरत जाने वाला रास्ता) के नाम से गेट बनाने को मंजूरी दी। इस रास्ते पर प्रस्तावित गेट से दो सौ मीटर की दूरी पर गली में दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। मंगलवार को ठेकेदार ने दिन में गेट बनाने के लिए सड़क के दोनों तरफ गड्ढे खुदवा दिए। देर शाम को बजरी और बजरफुट आकर पड़ा तो दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। देर शाम को दूसरे समुदाय की भीड़ ने आकर गेट बनाने को खोदे गए गड्ढों में पत्थर डाल दिए। आला हजरत दरगाह से जुड़े लोगों को इसकी जानकारी हुई तो तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पार्षद के पति और आसपास के दो पार्षद भी मौके पर थे। जवाहर पैलेस के पास भीड़ जमा होने की सूचना पर सुभाषनगर और किला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ द्वितीय स्नेहलता, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने भी मौका जाकर देखा। बाद में भीड़ को समझाकर घर भेज दिया गया। गेट को लेकर दोनों समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स लगा दी गई है। बुधवार को दोनों पक्षों को थाना किला में बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा।  
विज्ञापन

साढ़े चार लाख रुपये की लागत से राहे आला हजरत गेट बनाए जाने को नगर निगम से स्वीकृति मिली है। दिन में काम हो रहा था। पता नहीं कौन और क्यों विरोध कर रहा है-रूबी सलीम, पार्षद 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed