फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accidental death of father , son 's birthday is coming

बेटे का जन्मदिन मनाने आ रहे पिता की हादसे में मौत

Tue, 10 May 2016 01:36 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 10 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बेटे का जन्मदिन मनाने दिल्ली से वापस घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन

आंवला के रामनगर निवासी जसवीर (30) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। बहनोई ने बताया कि सोमवार को वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जसवीर के घर में पत्नी सवित्री और दो बेटे हैं। 

एक अन्य सड़क हादसे में भोजीपुरा के भूड़ा गांव निवासी कृष्णपाल (40) की रविवार देर रात मौत हो गई। वह अपनी पत्नी नन्ही देवी संग रविवार की शाम गांव लुहार नगला से घर वापस लौट रहे थे। लुहार नगला से पत्नी संग वह तांगे से घंघोरा-घघोरी पहुंचे, जहां सड़क पर खड़े होकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे छोटे भाई धीरेंद्र ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन सड़क किनारे खड़े कृष्णपाल को टक्कर मार गया, उनकी पत्नी नन्हीं देवी भी मौके पर चोटिल हो गईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, युवक को एसआरएमएस भर्ती कराया गया, जहां स्थिति ठीक न होने पर परिवार उन्हें दूसरे निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। कृष्णपाल खेती करते थे, उनके पांच बच्चें हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed