{"_id":"8baf4cb7f05538661c3eb8145ea6a5b3","slug":"accident-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक ने युवकों को रौंदा, एक की मौत
बरेली
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े बाईपास के बिलवा स्थित ओवरब्रिज पर बाइक सवार दो युवकों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे 20 वर्षीय युवक अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका चचेरा भाई ललित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
फतेहगंज पूर्वी इलाके के गांव बसावनपुर निवासी अर्जुन सिंह अपने चचेरे भाई ललित सिंह के साथ मीरगंज रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। बड़े बाईपास के बिलवा स्थित ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चला रहे अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे मृतक का चचेरा भाई ललित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना प्रात: लगभग छह बजे की है, उस समय घना कोहरा छाया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अर्जुन फरीदाबाद की निजी कंपनी में काम करता था।