फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल

Sat, 21 Feb 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिथरीचैनपुर इलाके के कुआंडांडा निवासी 60 वर्षीय हामिद अली बाइक से बदायूं रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक हामिद का भतीजा अजीम चला रहा था और हामिद पीछे बैठे थे। बाइक जैसे ही बदायूं रोड स्थित दूरदर्शन केंद्र के पास पहुंची तो यहां सड़क किनारे खड़े टेंपो चालक ने टेंपो स्टार्ट कर मोड़ दिया। जिससे टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई और बाइक पर पीछे बैठे हामिद अली के सिर में गंभीर चोट लगी और वह जमीन पर गिर गए। अजीम को भी मामूली चोट लगी। राहगीरों ने टेंपो घेर लिया और टेंपो वाले से दोनों को अस्पताल ले जाने को कहा। इस पर वह उन्हें शहर के निजी अस्पताल लाया। जहां हामिद अली को मृत घोषित कर दिया गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के काफी लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के बाहर हंगामा होने लगा और दोनों में जमकर मारपीट हुई। बारादरी थाने के दो सिपाही पहुंचे तो भीड़ ने उनसे भी हाथापाई कर दी जिससे मामला और तूल पकड़ गया। कैंट के अलावा महिला थाना, बारादरी और कोतवाली की पुलिस को बुला लिया गया। इसके बावजूद मारपीट होती रही। कई लोगों के कपड़े भी फट गए। बाद में पुलिस ने टेंपो चालक को पकड़कर कार्रवाई करने की बात कही, इस पर भीड़ शांत हो गई। पुलिस टेंपो चालक को कैंट थाने ले गई और उसके  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। हामिद अली के शव का रात में ही पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव गांव ले गए।


00
नाबालिग चला रहा था टेंपो
मृतक के भतीजे अजीम ने बताया कि टेंपो नाबालिग लड़का चला रहा था। उसने सड़क पर अचानक टेंपो पीछे की तरफ मोड़ दिया। वह कुछ समझ नहीं पाए और टेंपो की टक्कर बाइक को लग गई और हामिद अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed