फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accedent

नाले में गिर गया डेढ़ साल का मासूम, मौत

Fri, 26 Dec 2014 01:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Dec 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
accedent
सुभाषनगर में नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। वह रेंगकर खेलते हुए दरवाजे के बाहर से नाले में गिर गया था। घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन

शिव विहार निवासी नरेंद्र कुमार मोहल्ले में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनका डेढ़ साल का इकलौता बेटा शिवा बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे रेंगकर दरवाजे तक पहुंचा और घर के सामने नाले में जा गिरा। उसे घर में न पाकर मां माधुरी ने शोर मचाया तो घर वाले जमा हो गए। खोजबीन करने पर बच्चा नाले में  पड़ा मिला। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस भी पहुंची, लेकिन घरवालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एसओ सुभाषनगर जेपी यादव ने बताया कि घरवालों के पोस्टमार्टम के लिए लिखित रूप से मना कर दिया था। बच्चे के बाबा ने बताया कि नगर निगम ने नाले पर जो स्लैब डाले हैं, उनके नीचे ईंटे लगा दी हैं। जिससे स्लैब काफी उठे हुए हैं और इसी वजह से शिवा नाले में गिरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed