फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aag

आग में एपीओ दफ्तर के दस्तावेज राख

Fri, 19 Dec 2014 10:42 PM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Dec 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
aag
 शार्ट सर्किट से सहायक कार्मिक अफसर के दफ्तर में शुक्रवार को आग लग गई। इससे कर्मचारियों संबंधी रिकार्ड राख हो गए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर कारखाना के प्रशासनिक भवन में सहायक कार्मिक अफसर (एपीओ) राहुल श्रीवास्तव का दफ्तर है। यहां कर्मचारियों के वेलफेयर संबंधी रिकार्ड रखे जाते हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने एपीओ के दफ्तर से धुआं निकलता देख अफसरों को सूचना दी। एपीओ राहुल ने दरवाजा खुलवाया तो दफ्तर के अंदर आग की लपटें निकल रही थीं। नागरिक सुरक्षा संगठन ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। मगर तब तक दफ्तर में रखा सारा रिकार्ड राख हो चुका था। हादसे का पता चलने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक की ओर से जांच कमेटी बना दी गई। एपीओ राहुल के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed