फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A farmer in debt got killed by hanging

कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी

Fri, 31 Mar 2017 01:22 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 31 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
A farmer in debt got killed by hanging
A farmer in debt got killed by hanging - फोटो : अमर उजाला
कर्ज माफी के शोर के बीच नवाबगंज में बैंक के कर्ज तले दबे किसान निरंजन सिंह उर्फ पप्पू ने फंदे पर लटककर जान दे दी। किसान ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक साल पहले एक लाख का ऋण लिया था। बेटी की शादी के लिए गांव के लोगों से भी करीब 80 हजार का कर्ज ले लिया था। गांव वालों का कर्ज तो चुका दिया था लेकिन बैंक ऋण नहीं चुका पाने से अवसाद में किसान ने बृहस्पतिवार सुबह घर में फंदा लगाकर खुदकशी कर ली।
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव ज्योरा मकरंदपुर के रहने वाले 42 वर्षीय निरंजन सिंह की पत्नी रूपा देवी के नाम पर कोटे की राशन दुकान थी। गांव वालों की शिकायत पर तीन साल पहले कोटा निरस्त हो गया था। निरंजन कोटे के लिए सुरक्षा राशि भी जमा नहीं कर सके थे। जुलाई 2016 में निरंजन ने बेटी किरन की शादी के लिए गांव के लोगों से करीब 80 हजार का कर्ज लिया था। इसके अलावा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया से किसान क्रेडिट कार्ड पर एक लाख का ऋण लिया। बेटी की शादी के बाद गांव के लोगों ने रकम मांगना शुरू किया। ग्रामीणों से लिए कर्ज का ब्याज करीब 20 हजार हो चुका था। निरंजन ने ट्रैक्टर, भैंस और गन्ना-धान की फसल बेचकर करीब 70 हजार रुपया चुका दिया।
विज्ञापन

अब बैंक का लोन चुकाने के लिए उनके पास कोई जरिया नहीं था। पत्नी रूपा देवी के अनुसार निरंजन अवसाद में रहने लगे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे निरंजन चाय पीकर जानवरों के लिए पुआल लेने की बात कहकर घर से निकले। इसके बाद वह पड़ोस में बने अपने दूसरे मकान में चले गए। आधे घंटे तक नहीं लौटने पर रूपा देवी ढूंढते हुए वहां पहुंचीं, जहां छत के कुंडे से निरंजन का शव रस्सी से बने फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत परिवार को घटना के बारे में बताया। परिवार ने नवाबगंज थाना पर सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंजन के बेटे चमन ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उनके पिता ऋण नहीं दे पाने से अवसाद में थे। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की। तहसीलदार मलखान सिंह ने मौका मुआयना किया।       


किसान के बेटे ने ऋण नहीं चुकता कर पाने पर खुदकुशी की तहरीर सौंपी है। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।  
-यमुना प्रसाद, एसपी देहात 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed