फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मुस्लिमों ने पसंद की साइकिल की सवारी, फूल को न पड़ जाए भारी

मुस्लिमों ने पसंद की साइकिल की सवारी, फूल को न पड़ जाए भारी

Tue, 30 Apr 2019 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिमों ने पसंद की साइकिल की सवारी, फूल को न पड़ जाए भारी
लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा चुनाव में सभी की नजर मुस्लिम वोटरों पर थीं, लेकिन पूरे चुनाव में वे खामोश रहे। फिर मतदान के दिन उत्साह के साथ घरों से मतदान केंद्र पहुंचे तो भाजपाई भी सकते में आ गए। मुकाबला भाजपा और गठबंधन के बीच होता नजर आया। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अन्य बिरादरी के वोट ज्यादा न होने के कारण मतदाताओं ने उन्हें कमजोर मान लिया था।
विज्ञापन

हालांकि सोमवार को भी मुस्लिम मतदाताओं ने वोट डालने के बाद भी खुलासा नहीं किया कि वे किस तरफ रहे। कुछ मतदाताओं को जब कुरेदा तो संकेत जरूर मिल गए। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज के बाहर खड़े मतदाताओं ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव से ही उन्हें उम्मीद है। कांग्रेस के बाबत पूछने पर बोले, पंजे में भाजपा को हराने की दम नहीं था। खीरी टाउन स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने आई शाबिया और टेलरिंग की दुकान करने वाले महबूब कहते हैं कि गठबंधन सबसे अच्छा है। हमें तो साइकिल ही बेहतर लगी। वहीं शहर के नौरंगाबाद स्थित बूथ पर युवा शकील, रफीक और कपड़े की दुकान करने वाले अरशद कहते हैं कि पंजा इस बार बिल्कुल चुनाव नहीं लड़ सका।
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल शहर खीरी टाउन, मैलानी, पलिया, सिंगाही, तिकुनियां, बिलरायां में बड़ी संख्या में मतदाता घरों से बाहर निकले। खीरी लोकसभा सीट का चाहें लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र हो या फिर गोला, पलिया, श्रीनगर या निघासन। करीब तीन लाख मुस्लिम मतदाताओं वाली इस लोकसभा सीट में ये मतदाता अहम थे। फिर जब वे बड़ी संख्या में वोट डालने निकले तो हर बूथ पर मुकाबला काफी रोचक हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में मुस्लिम वोटरों में जैसा उत्साह दिखा, वह भाजपा एवं गठबंधन को कड़े मुकाबले की ओर ले गया। कांग्रेस कहीं-कहीं ही नजर आई। यह मतदाताओं की बताई बात थी, मगर किसको कितने वोट मिले, यह तो मतगणना के बाद ही साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed