फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चुनावी खेल में फंसे ‘चोटीकटवा’ पर रिपोर्ट

चुनावी खेल में फंसे ‘चोटीकटवा’ पर रिपोर्ट

Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
चुनावी खेल में फंसे ‘चोटीकटवा’ पर रिपोर्ट
बरेली। तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाली मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी और आला हजरत फाउंडेशन की अध्यक्ष निदा खान के खिलाफ फतवा जारी कर उन्हें चोटी काटकर देश से बाहर खदेड़ने पर इनाम का एलान करने वाला ‘चोटीकटवा’ अब कानूनी शिकंजे में फंस गया है। उसके खिलाफ बारादरी थाने में दरोगा ने आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट कराई है। नया मामला एक भड़काऊ ‘चुनावी फतवा’ जारी करने का है।
विज्ञापन

फैजाने मदीना कौंसिल के अध्यक्ष मोइन खां नूरी के खिलाफ कांकरटोला चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई है। दर्ज कराया है कि कांकरटोला की एक चुनावी सभा में वे पहुंचे तो वहां काफी भीड़ हाथ में पर्चे लेकर खड़ी थी। कई पर्चे मौके पर पड़े भी थे। लोग उत्तेजित होकर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने देखा कि पर्चों पर बीस अप्रैल की एक प्रेस विज्ञप्ति है। इसमें नूरी की ओर से मुुस्लिमों से अपील की गई है कि एक खास राजनीतिक दल को वोट न करें। यह पार्टी चुनाव में एक समुदाय विशेष के वोटों पर दावा कर रही है, लेकिन जब तीन तलाक को लेकर संसद में कानून पारित हो रहा था और बिथरी चैनपुर में हमले हो रहे थे और निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा था तो इस राजनीतिक दल के नेताओं ने चुप्पी साध ली थी। उसने यह सवाल भी उठाया है कि जो बेटा अपने बाप का ही नहीं हुआ, वह किसी और का क्या होगा ? इस तरह से चुनाव पूर्व यह पर्चे वोटरों को भड़काने और प्रभावित करने जैसे हैं। इसलिए आरोपी पर कार्रवाई जरूरी है। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोप और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि फरहत और निदा के खिलाफ चोटी काटने का फतवा जारी करने में एफआईआर दर्ज होने के बाद कई महीनों से फरार है। इसी दौरान वह चोटीकटवा नाम से मशहूर हुआ था। पुलिस ने उसे तलाश करने की कोशिश नहीं की जबकि वह लगातार शहर में मौजूद रहकर बयान जारी करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed