{"_id":"5c92958ebdec2213fb2cc2b6","slug":"91553110414-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को फिर चकमा दे गया बंदी, सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को फिर चकमा दे गया बंदी, सिपाही निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंगलवार को कोर्ट में पेशी से फरार हुआ बंदी राहुल पुलिस को फिर चकमा दे गया। पुलिस के मुताबिक वह अपने गांव पहुंचा था लेकिन पकड़ने से पहले ही फरार हो गया। वहीं, एसएसपी ने लापता सिपाही नसीमुल्ला को निलंबित कर दिया है। फिलहाल सिपाही की लगातार आरआई व अन्य स्टाफ से बात हो रही है। उसने बताया कि वह राहुल के पीछे लगा हुआ है।
इज्जतनगर के डंडिया निवासी राहुल को वर्ष 2016 में धीमरी गांव के पवन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राहुल के साथ दीनानाथ और वेदप्रकाश को भी गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एडीजे प्रथम के कोर्ट में पवन एवं दो अन्य बंदियों को पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण और अभियोजन कार्यालय का कांस्टेबल नसीमुल्ला लेकर गए थे। वहां से श्रीकृष्ण तो दो बंदियों के साथ हवालात पहुंचे लेकिन नसीमुल्ला और राहुल गायब थे। पता न लगने पर लॉकअप मोहर्रिर रामेश्वर सिंह ने बंदी पवन व सिपाही नसीमुल्ला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट करा दी। बुधवार को एसएसपी ने नसीमुल्ला को निलंबित कर दिया। हालांकि नसीमुल्ला खुद को राहुल की तलाश में लगा बता रहा है। उसका दावा है कि राहुल अपने गांव डंडिया गया था लेकिन उसके पहुंचने की जानकारी पर भाग निकला। इज्जतनगर पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है।