{"_id":"5c7ad875bdec2273ac45fa22","slug":"91551554677-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने की स्कूल जा रहे भांजे के अपहरण करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामा ने की स्कूल जा रहे भांजे के अपहरण करने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली क्षेत्र निवासी पांचवीं के छात्र को रिश्ते के मामा स्कूल जाते समय बहाने से ले गए। दिन भर छात्र को टहलाने के बाद शाम को जब उसने घर जाने की जिद की तो पिटाई करके टेंपो में बैठा दिया। उसे चुप रहने की धमकी दी। छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में अपहरण की कोशिश की रिपोर्ट कराई है। उन्होंने इसके पीछे किसी गहरी साजिश का अंदेशा जताया है।
बिहारीपुर निवासी महेश फेरी करके बैग बेचते हैं। उनका बेटा हर्षवर्धन पुलिस मॉडर्न स्कूल में पांचवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे स्कूल जा रहा था। रास्ते में उसे सगे मामा आशू के साले नितिन, शिवम व एक अन्य व्यक्ति मिले। मामा के बुलाने के बात कहकर अपने साथ ले गए। हर्ष उन्हें जानता था, इसलिए साथ चला गया। दिनभर यह उसे कोहाड़ापीर इलाके में घुमाते रहे। महेश ने बताया कि नितिन कोहाड़ापीर चौकी के सामने जूस का ठेला लगाता है। वहीं उसने शाम तक हर्ष को रखा। इधर वह लोग हर्ष को पुलिस की मदद से ढूंढ रहे थे। वहीं हर्ष ने घर जाने की जिद की तो नितिन ने उसका सिर ठेले में मार दिया। उसे पीटा भी। थोड़ी देर बाद एक ई रिक्शा में बैठाकर भेज दिया। कहा कि उनसे मुलाकात के बारे में कुछ न बताए।
शनिवार को महेश की पत्नी शिल्पी बेटे को लेकर एसएसपी के यहां पहुंची, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। महेश का कहना था कि ननिहाल के एक मकान को लेकर उनकी पत्नी का सगे भाई आशू से काफी पहले विवाद हुआ था। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराएंगे कि कहीं बच्चे को अगवा करने की मंशा तो नहीं थी।