{"_id":"5c424031bdec227347764cc7","slug":"91547845681-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जी! आप सांसद बन जाएं.. कहकर निकाला तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक जी! आप सांसद बन जाएं.. कहकर निकाला तमंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के विधायक आरके शर्मा के सरकारी गनर की ओर से कोतवाली में उन पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। गनर के मुताबिक विधायक बृहस्पतिवार रात बरेली क्लब में एक शादी समारोह में आए हुए थे। इसी बीच अचानक उनके पैरों में झुके एक युवक ने यह कहते हुए अपनी फेंट से तमंचा निकाल लिया कि ‘विधायक जी हम चाहते हैं आप सांसद बन जाएं।’ गनर का कहना है कि उसने युवक के हाथ में तमंचा देखते ही झपटकर उसे छीन लिया, जिस पर युवक वहां से भाग निकला। विधायक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन युवक के बारे में कुछ पता नहीं लगा। अब बरेली क्लब के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाकर छानबीन की तैयारी की जा रही है।
विधायक आरके शर्मा बृहस्पतिवार रात आंवला में तैनात वनविभाग के दरोगा विनोद कुमार शर्मा के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने बरेली क्लब पहुंचे थे। विधायक के मुताबिक शाम करीब आठ बजे जब क्लब के गार्डन में वह सोफे पर रामनगर के ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र यादव के साथ बैठे थे, तभी अचानक एक युवक उनके पास पहुंचा और उनके पैर छूते हुए बोला, ‘विधायक जी, हम चाहते हैं कि आप सांसद बनें’। इसी बीच उसने अपनी फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया, लेकिन जब तक वह अपना हाथ सीधा कर पाता, पास ही खड़े गनर पोशाकी लाल ने उसके हाथों से तमंचा छीन लिया। युवक गनर से हाथापाई कर भागने में सफल हो गया। इस घटना से सकते में आए विधायक ने फौरन एडीजी प्रेमप्रकाश को फोन मिलाया, उनसे बात नहीं हो सकी तो फोन पर डीआईजी राजेश पांडेय को पूरा घटनाक्रम बताकर वहां से चले गए। डीआईजी के निर्देश पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने इंस्पेक्टर कोतवाली को भेजा मगर जांच-पड़ताल के बाद भी आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं लगा। शुक्रवार को विधायक के गनर पोशाकी लाल ने तमंचा कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी बदायूं का हिस्ट्रीशीटर!
बताया जा रहा है कि आरोपी बदायूं का हिस्ट्रीशीटर है। हालांकि विधायक ने आरोपी को सीधे-सीधे नामजद नहीं कराया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस को उन्होंने आरोपी के बारे में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक उसके बदायूं का ही हिस्ट्रीशीटर होने की पुष्टि हो रही है। बताया जा रहा है कि यह हिस्ट्रीशीटर बदायूं के गांव राजा सीकरी का है। उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी को किसी ने विधायक की सुपारी दी है। विधायक आरके शर्मा ने इस घटना के बाद उनके गनर की सतर्कता से हादसा बच गया। अगर गनर अलर्ट न होता तो कुछ भी हो सकता था। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है, पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली गीतेश कपिल ने बताया कि शादी समारोह की वीडियोग्राफी और वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगी गई हैं। अब तक फुटेज मिली नहीं हैं, उसकी जांच के बाद आरोपी सामने आने की संभावना है।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरेली क्लब के सीसीटीवी और समारोह की वीडियोग्राफी की जांच करके आरोपी को तलाशा जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - मुनिराज जी., एसएसपी