फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दहेजलोभियों ने रिश्ता तोड़ा तो युवती ने आग लगाकर जान दी

दहेजलोभियों ने रिश्ता तोड़ा तो युवती ने आग लगाकर जान दी

Tue, 18 Dec 2018 01:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
दहेजलोभियों ने रिश्ता तोड़ा तो युवती ने आग लगाकर जान दी
भुता (बरेली)। दहेज की खातिर लड़के पिता ने मंगनी के बाद रिश्ता तोड़ा तो आहत युवती ने घर में ही खुद को आग लगाकर जान दे दी। सूचना पर सीओ फरीदपुर और एसओ ने मुआयना किया। पिता की तहरीर पर मंगेतर और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

रमपुरा तुलसीराम गांव के किसान रामधुन शर्मा ने बेटी प्रियंका की शादी सितंबर में सुभाषनगर के गांव बिरिया नारायणपुर निवासी निखिल पुत्र सुरेश से तय की थी। निखिल निजी कॉलेज से आईटीआई कर रहा है। सितंबर में गोद भराई और तिलक की रस्म हुई। उस वक्त लड़केवालों ने दहेज की कोई स्पष्ट मांग नहीं की। निखिल की ननिहाल भी रमपुरा गांव में है। शनिवार को निखिल के पिता सुरेश अपनी ससुराल आए थे। प्रियंका की मां पुष्पा देवी को पता चला तो वह होने वाले समधी से मिलने उनकी ससुराल पहुंच गईं। पुष्पा देवी का आरोप है कि सुरेश दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगे। कहने लगे कि बेटे को 90 हजार रुपये वाली बाइक अलग से चाहिए। दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ने की बात कहकर चले गए। यह बात प्रियंका को पता चली तो उसने सोमवार को निखिल से फोन पर बात की। निखिल ने इसे पापा की मर्जी बताया और उनके विरुद्ध जाने को मना कर दिया। इससे प्रियंका इतनी आहत हुई कि सोमवार दोपहर घर का दरवाजा बंदकर आंगन में रखी केन का डीजल ऊपर डालकर आग लगा ली। प्रियंका के पिता खेत पर और मां उपले थोपने गई थी। दोनों भाई स्कूल गए थे। चीख सुनकर पड़ोसी दीवार कूदकर पहु़ंचे और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक प्रियंका लपटों में बुरी तरह घिर चुकी थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। सीओ और एसओ भुता वीरेंद्र सिंह राणा मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed