फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 लाख की चोरी से सीबी गंज में दहशत

12 लाख की चोरी से सीबी गंज में दहशत

Tue, 24 Jul 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 24 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
12 लाख की चोरी से सीबी गंज में दहशत
demo
 सीबीगंज में लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं। पुलिस भी चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। ऐेसे में लोगों का पुलिस से विश्वास उठ गया है। अब वह खुद जागकर पहरेदारी करने लगे हैं, इसके बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

रविवार रात एक बार फिर चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर 12 लाख के जेवर चोरी कर लिए। सर्वोदय नगर की सुनीता गुप्ता अपने पुत्र अंकित और पुत्र वधू के साथ घर में सो रहीं थी। किसी समय चोर घुस आए और स्टोर में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सोने की 12 अंगूठी, एक हार, कानों के टाप्स, कुंडल, दो टीका और एक किलो चांदी के जेवर ले गए। सुबह जागने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही सीबीगंज इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने चोरी में किसी पहचान वाले का हाथ होने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि घर में घुसने को दरवाजे के अलावा कोई रास्ता नहीं है। सुनीता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed