फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ठगों के साथ ठगी में तीन सिपाही सस्पेंड

ठगों के साथ ठगी में तीन सिपाही सस्पेंड

Tue, 27 Mar 2018 10:08 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
ठगों के साथ ठगी में तीन सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
‘ठगों’ से ठगी में सिपाही सस्पेंड, रिपोर्ट दर्ज
पुलिस लाइन में ठग को बनाया था बंधक
आईजी ने स्पेशल टीम भेजकर छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जमीन में गढ़ा सोना निकालने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह को पकड़कर उससे एक लाख रुपये वसूलने के आरोप में घिरे तीन सिपाहियों में से दो को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि तीनों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ठगों को भमोरा थाना क्षेत्र के गांव चंपतपुर से पकड़ने के बाद उनके सरगना को पुलिस लाइन के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और वहीं उससे एक लाख रुपये वसूले गए। मामला आईजी ध्रुवकांत ठाकुर तक पहुंचा तो उन्होंने स्पेशल टीम भेजकर ठगों के सरगना को मुक्त कराया।
हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी नायब हुसैन की पत्नी फिरदौस बी के मुताबिक उनके पति को भमोरा के गांव चंपतपुर निवासी मुनीश शर्मा ने 19 मार्च को फोन किया कि उसके बंद घर में सोना गढ़ा है। इस पर नायब हुसैन ने कौशर निवासी जादवपुर, मो. अखलाक निवासी खजुरिया, बापू खां और प्रेमपाल को साथ लिया और बाइकों से चंपतपुर गांव पहुंचे। वहां गढ़ा सोना ढूंढने का ड्रामा किया जाने लगा। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को एसओजी का सिपाही बताया। फिरदौस बी के मुताबिक ये तीनों नायब हुसैन और उनके साथियों को पकड़कर पुलिस लाइन ले आए। वहां एक कमरे में बंद करके उनकी पिटाई की। बाद में नायब से फोन कराके घर से एक लाख रुपया मंगाया। बकौल फिरदौस, पति का फोन आने के बाद वह 43 हजार रुपये लेकर चौपुला चौराहा पहुंची। सिपाहियों ने बाबू खां और प्रेमपाल को तो जाने दिया, जबकि उनके पति नायब, मो. अखलाक और कौशर को लेकर चौपुला पहुंचे। वहां नायब हुसैन से एटीएस से चालीस हजार रुपये निकालवाए। इसके बाद तीनों को फिर पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन


80 हजार वसूलकर और बीस हजार मांग रहे थे
सिपाही ने फिरदौस बी से कहा कि बाइक रखी है, इसके बदले में बीस हजार रुपये और लाओ। तब ठगी के आरोपियों को छोड़ा जाएगा। यह मामला आईजी ध्रुवकांत ठाकुर तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी स्पेशल टीम पुलिस लाइन भेजी। वहां सिपाही प्रतीक के कमरे से ठगों को मुक्त कराया। इसके बाद आईजी ने एसएसपी को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सिपाहियों ने अवैध तरीके से उगाही की है। इसके बाद उनके खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो सिपाहियों की पहचान हो जाने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक सिपाही की अभी पहचान नहीं हो पाई है। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी


ठगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज, भेजा जेल
बरेली। दरोगा अमर सिंह की तरफ से नायब हुसैन, कौशर, मो. अखलाक, प्रेमपाल और बाबू खां के खिलाफ धोखाधड़ी और षडयंत्र रचने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस की लिखा पढ़त के मुताबिक आरोपी सोने के नकली सिक्के दिखाकर ठगी करते थे। यह लोग इन सिक्कों को असली बताकर बेचा करते थे। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed