फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   86 kg of grass recovered from Nepal to Rampur

नेपाल से रामपुर ले जाई जा रही 86 किलो चरस बरामद

Sat, 08 Apr 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 08 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
86 kg of grass recovered from Nepal to Rampur
86 kg of grass recovered from Nepal to Rampur - फोटो : बरेली, अमर उजाला
एसटीएफ ने नेपाल से तस्करी कर रामपुर ले जाई जा रही 86 किलो चरस की खेप फतेहगंज पश्चिमी में सिंह ढाबा के पास से बरामद कर ली। बरामद चरस की कीमत 86 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

एसटीएफ प्रभारी अजय पाल ने बताया कि जानकारी मिली कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के सोनोली बार्डर से होते हुए चरस की खेप रामपुर लाई जा रही है। एसटीएफ ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के सिंह ढाबा के पास मार्शल गाड़ी से ले जाई जा रही 86 किलो चरस की खेप बरामद कर ली। महाराजगंज के बड़े तस्कर संजय कुमार यादव सहित अखिलेश पुत्र नर सिंह शर्मा निवासी रघुनाथपुर, मुख्तर खां पुत्र फिरासत खां, इमरान पुत्र शब्बू खां निवासी बगिया जोगीराम थाना कोतवाली, रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से मार्शल गाड़ी के अलावा अपाची मोटर साइकिल, संजय का पेन कार्ड, इमरान का ड्राइविंग लाइसेंस और दो मोबाइल फोन के साथ ही 7120 रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

एटीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तस्कर अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के तस्कर हैं। नेपाल से चरस दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत, कानपुर में आपूर्ति देनी है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकारा कि वह नेपाल के सुरेंद्र सिंह से चरस लेकर आए थे। सुरेंद्र सिंह अपने लोगों के माध्यम से चरस भारत-नेपाल सीमा पार कराकर महाराजगंज के सौनोली बार्डर के कस्बा बिलइया पहुंचा देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्शल गाड़ी की छत की कैबिटी में छिपाकर रखी थी चरस
एसटीएफ ने चरस तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी मार्शल गाड़ी और बाइक की तलाशी ली। तलाशी में पाया गया कि मार्शल गाड़ी की छत की कैबिटी बनी हुई थी। जिसमें दो एलईडी लाइट लगी थी। इन लाइट को हटाकर देखा गया तो उसमें दो छेद थे। जिसके भीतर चरस के पैकेट छिपाकर रखे गए थे। 


153 कि लो चरस पकड़ने के बाद से थी संजय की तलाश 
एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि महाराजगंज से आई 153 किलो चरस की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद महाराजगंज के संयज का लिंक जुड़ा था। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद उसे साथियों सहित गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed