{"_id":"5cc8a718bdec2207272c2f4d","slug":"81556653848-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर कन्फेक्शनरी में तोड़फोड़, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर कन्फेक्शनरी में तोड़फोड़, लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने कन्फेक्शनरी में तोड़फोड़ के साथ उसके मालिक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाश गल्ले में रखा कैश भी लूट ले गए। पुलिस से शिकायत की तो सिर्फ मेडिकल कराकर लौटा दिया। बेखौफ बदमाशों ने मां के साथ जा रहे पीड़ित को मंगलवार रात दोबारा रास्ते में रोक लिया जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक थाने पहुंचने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जगतपुर में रहने वाले प्रशांत के मुताबिक एक महीने पहले उन्होंने गोल्डन ग्रीन पार्क में कन्फेक्शनरी शॉप खोली थी, जिसके बाद कुछ बदमाशों हर महीने पांच हजार रुपये की रंगदारी की मांग शुरू कर दी। तीन दिन बाद ही दो बदमाश जबरन दुकान से करीब चार हजार रुपये का सामान उठा ले गए। 29 अप्रैल की रात वही दो बदमाश दो और साथियों के साथ आए और दुकान से सामान बटोरने लगे। कैश भी देने की मांग की। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले में रखे करीब 24 हजार रुपये भी लूट लिए। रविवार रात मां को लेकर सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक ढाबे पर जा रहे प्रशांत को तमंचे दिखाकर उन्हीं बदमाशों ने बीसलपुर चौराहे के पास रोक लिया। बताया कि दोनों उन्हें थाने से शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे गए। आरोपियों ने उनकी मां से भी अभद्रता की।