{"_id":"5c6ef867bdec227368422cdc","slug":"81550776423-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, बचाने में खुद भी जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, बचाने में खुद भी जला
विज्ञापन
आंवला। गांव वीरपुरा गौंटिया में शराब पीकर बच्चे को पीट रहे पति का विरोध करना भारी पड़ गया। टैंकर ड्राइवर पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पत्नी जलने लगी तो पति का नशा काफूर हो गया और बचाने में खुद झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक है। मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किए हैं।
गांव निवासी धर्मवीर स्थानीय इंडियन ऑयल डिपो में टैंकर ड्राइवर है। संजो के मुताबिक बुधवार रात वह शराब पीकर घर आया और बेवजह बेटे सुरजन को पीटने लगा। संजो देवी ने इसका विरोध किया तो धर्मवीर ने केन में रखा पेट्रोल उस पर उड़ेलकर आग लगा दी। संजो के पूरे शरीर ने आग पकड़ ली। वह घर में इधर से उधर भागने लगी। तब धर्मवीर को होश आया और वह उसे बचाने लगा। बचाने में उसके हाथ और शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया। इस बीच परिवार के अन्य लोग और पड़ोसी आ गए। पुलिस को सूचना दी तो एंबुलेंस में रात तीन बजे दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट ने बयान लिया तो संजो ने अपने बाकी ससुरालियों की तारीफ की पर पति को ही दोषी बताया। धर्मवीर कह रहा था कि जलती कुप्पी गिरने से संजो झुलसी और उसे बचाने में वह भी झुलस गया। वहीं, धर्मवीर के भाई वीरसिंह ने बताया कि धर्मवीर झूठ बोल रहा है, उसी ने भाभी को आग लगाई।
तेल चोरी करने का आरोप
स्थानीय लोगों के मुताबिक धर्मवीर टैंकर से तेल चोरी करके बेचता है और काफी मात्रा में पेट्रोल व डीजल घर पर भी रखता है। इसी पेट्रोल से उसने संजो को आग लगा दी। बताते हैं कि धर्मवीर अक्सर पत्नी और बच्चों को नशे में पीटता था। परेशान होकर पत्नी मायके चली जाती थी। कुछ दिन पहले भी वह मायके चली गई थी तब धर्मवीर रिश्तेदारों की मदद से सुलह करके उसे ले आया था।