फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चुनाव की लहर में हिले इंस्पेक्टर और दरोगा

चुनाव की लहर में हिले इंस्पेक्टर और दरोगा

Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की लहर में हिले इंस्पेक्टर और दरोगा
बरेली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने थानों में लंबे समय से जमे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की लिस्ट तलब की है। तीन साल से ज्यादा वक्त से जिले में जमे इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया जाएगा। दो साल से ज्यादा वक्त से तैनात सब इंस्पेक्टरों के विधानसभा क्षेत्र के आधार पर थाने बदले जाएंगे। सब इंस्पेक्टरों की लिस्ट आयोग ने पहली बार मांगी है। जिले में ऐसे 174 सबइंस्पेक्टरों की लिस्ट बनी है। जोन स्तर पर 87 सिपाहियों की भी ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन

इसी के साथ एसएसपी के पीआरओ समेत नौ इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए गए हैं। जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड ने एसएसपी कार्यालय में एफआईआर प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र को संभल भेजा है। एसएसपी के पीआरओ नवल मारवाह का मुरादाबाद रेंज में ट्रांसफर किया गया है। इंस्पेक्टर गौरव को बरेली में तैनाती मिली है। इसके अलावा बदायूं के दो, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, बिजनौर से एक-एक इंस्पेक्टर को हटाया गया है।
विज्ञापन


प्रमोशन के बाद अनिल समानिया अलीगढ़ गए
एडीजी जोन के पीआरओ अनिल समानिया के सीओ बनने के बाद कार्यालय में उनकी वर्दी पर बैच और स्टार लगाए गए। एडीजी प्रेमप्रकाश और सीबीसीआईडी की एसपी प्रज्ञा मिश्रा ने उनके कंधे पर स्टार लगाए। उनका ट्रांसफर अलीगढ़ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed