फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दबंगों ने गन्ने का रस बेचने वाले को बेरहमी से पीटा

दबंगों ने गन्ने का रस बेचने वाले को बेरहमी से पीटा

Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने गन्ने का रस बेचने वाले को बेरहमी से पीटा
बरेली।
विज्ञापन

गन्ने का रस बेचकर आजीविका चलाने वाले एक युवक को गांव के दबंगों ने सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर अधमरा कर दिया क्योंकि उसने उधार रस देने से मना कर दिया था। बिथरीचैनपुर के गांव बहादुर करोड़ निवासी सेठपाल गर्मियों में गन्ने का रस बेचकर आजीविका चलाता है। उसके मुताबिक दो दिन से भगवतीपुर राजाराम गांव निवासी राजेश, सत्यपाल और नन्हे उससे उधार गन्ने का रस पी रहे थे। शनिवार दोपहर में भी तीनों उसके ठेले पर रस पीने आए तो सेठपाल ने पिछले पैसे मांगे और उधार रस देने से मना कर दिया। इस पर दबंगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि लोहे की रॉड सिर पर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे सेठपाल वहीं गिर गया। आरोप है कि दबंग उसकी जेब से पैसे भी निकाल ले गए। सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे सीएचसी ले गये, जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया। पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed