फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा नेता...

भाजपा नेता...

Thu, 07 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता...
बीएसए को पहले जान से मारने की धमकी, फिर मांगी माफी
विज्ञापन

बिल्सी भाजयुमो नगराध्यक्ष ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हटाई
बीएसए बोले- माफी मांग ली तो मामला खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। अपनी ही पार्टी की सरकार में हो रहे अपने ही भाई के शोषण से आहत बिल्सी के भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने फेसबुक पर बीएसए को जान से मारने की धमकी वाली पोस्ट डाल दी। मामला गरमाया तो उन्होंने पोस्ट हटाकर खेद भी जता दिया। बीएसए ने इस मामले को प्रबंधक और कर्मचारी का विवाद बताकर जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पोस्ट डालने वाले ने गलती मान ली तो अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।
बिल्सी से भाजयुमो के नगर अध्यक्ष कुंवर अजय प्रताप सिंह ने गुरुवार सुबह फेसबुक पर लगातार दो पोस्ट डालकर माहौल गरमा दिया। उन्होंने लिखा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं नहीं सुधरे तो जान से हाथ धो बैठेंगे। अब प्रताड़ना सहन नहीं होती। इसके बाद एक और पोस्ट डाली कि अगर एक भ्रष्टाचारी मरेगा तो ही बाकी की आंखें खुद बंद होंगी। अब गब्बर इज बैक के पैटर्न पर चलना पड़ेगा न कि एप्लीकेशन पर। पोस्ट पड़ने के बाद सोशल साइट पर चर्चाएं शुरू हो गईं। इन पोस्ट पर भी पक्ष और विपक्ष में कई कमेंट आने लगे। इसके कुछ ही घंटे बाद अजय प्रताप बैकफुट पर आ गए और दोनों पोस्ट अपनी फेसबुक वॉल से हटा लीं। एक नई पोस्ट डाली कि सॉरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी जी प्रकरण में पुन: जांच करा रहे हैं। अब मुझे कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ ही प्रकरण का पटाक्षेप हो गया। अजय की नाराजगी का मामला उनके छोटे भाई शशांक की मृतक आश्रित के रूप में मिली नौकरी से जुड़ा है। इसमें स्कूल प्रबंधक से उनका विवाद चल रहा है। उन्हें लगता था कि बीएसए और उनका स्टाफ जानबूझकर उन लोगों की उपेक्षा कर रहे है।
विज्ञापन

-------------
वर्जन
फोटो- 37
मुझे भी धमकी भरी पोस्ट की जानकारी मिली थी। बाद में पोस्ट डालने वाले ने खुद ही माफी भी मांग ली है। उनके भाई की नियुक्ति का प्रकरण चल रहा है। उसमें प्रबंधक और यह दोनों ही एकदूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मैंने सालारपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को जांच दे दी है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार या जानबूझकर मामला अटकाने के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेमचंद्र यादव, बीएसए
------------------
फोटो- 36
मैं व्यवस्था से काफी आहत था। पिछली सरकार में लगातार मेरे भाई के साथ नाइंसाफी हुई। भाजपा सरकार में उन्हें मृतक आश्रित के रूप में नौकरी मिली तो उसमें भी सियासत की गई। कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, जो कामयाब नहीं होंगे। इस प्रकरण में मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं। मैंने सार्वजनिक रूप से खेद भी जताया है।
- कुंवर अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष बिल्सी
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed