फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग करने में तीन पर मुकदमा

घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग करने में तीन पर मुकदमा

Fri, 16 Jun 2017 09:30 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग करने में तीन पर मुकदमा
बरेली।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को जिले भर में अचानक ढाबों और रेस्टोरेंट पर छापामार कार्रवाई कराकर अवैध रूप से इस्तेमाल हो रही रसोई गैस सिलेंडर बरामद कराए थे। घरेलू गैस का कामर्शियल इस्तेमाल करने के आरोपी तीन लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया है।

छापा मार कार्रवाई में भोजीपुरा स्थित सरताज हार्डवेयर स्टोर, रजा हार्डवेयर पर घरेलू गैस से बैल्डिंग होती मिली। इसी तरह अभयपुर में आला हजरत सैनेट्री स्टोर पर भी अवैध सिलेंडर बरामद हुए। इन स्थानों पर छापे के दौरान घरेलू गैस की रिफलिंग का अवैध कारोबार होता मिला। इस मौके पर आठ घरेलू सिलेंडर और रिफलिंग मशीन आदि जब्त की गई थी। डीएसओ सीमा त्रिपाठी ने बताया कि तीनों प्रतिष्ठानों के मालिकों के खिलाफ 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। त्रिपाठी ने बताया कि घरेलू रसोई गैस का कामर्शियल इस्तेमाल पूरी तरह से अवैध है। अगर कोई व्यक्ति दुरुपयोग करता हुआ मिला तो उस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed