फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बराती-घरातियों में लाठियां चलीं, 16 घायल

बराती-घरातियों में लाठियां चलीं, 16 घायल

Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बराती-घरातियों में लाठियां चलीं, 16 घायल
बंडा (शाहजहांपुर)। शादी में महिलाओं के साथ खाना खाने को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

खुटार क्षेत्र के गांव सिल्हुआ निवासी जदुवीर के पुत्र राहुल की बरात बुधवार दोपहर बाद बंडा के गांव पिपरिया घासी में सोनू की बहन के साथ विवाह के लिए पहुंची थी। शाम को द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद बाराती खाना खाने लगे। बरातियों के साथ वधू पक्ष की महिलाएं भी खाना खाने लगी। कुछ बारातियों ने कहा कि महिलाओं को बाराती लोग खाना परोसकर खिलाएंगे। कुछ बाराती कन्या पक्ष की महिलाओं को खाना परोसने भी लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। करीब एक घंटे चले हंगामे के दौरान गांव में अफरा तफरी मच गई। वधू पक्ष के लोग बरातियों पर भारी पड़े तो बरात पक्ष के लोगों ने यूपी 100 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत किया। इस दौरान वधू पक्ष से चार और वर पक्ष से 12 लोग घायल हो गए। तमाम पिटे बराती मौके से भाग निकले। मारपीट के बीच ही जल्दी से फेरे डलवा दिए गए। इसके बाद वर और वधू सहित दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। दूल्हे राहुल की ओर से वधू पक्ष के श्रीकृष्ण, अमित, मैकूलाल, हरिपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं वधू पक्ष की ओर से श्रीकृष्ण ने बराती रवि, शिवम आदि के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर रात तक दोनो पक्ष थाने में समझौता के लिए डटे हैं। लेकिन सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed