फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जहर से हुई थी गीता की मौत, प्रेमी को थाने में बैठाया

जहर से हुई थी गीता की मौत, प्रेमी को थाने में बैठाया

Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
जहर से हुई थी गीता की मौत, प्रेमी को थाने में बैठाया
सीबीगंज (बरेली)। पिछले वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता गीता की मौत के मामले में विसरा रिपोर्ट में भी जहर से जान जाने की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने प्रेमी को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरावपुरा की गीता की शादी कोहाड़ापीर के रवि कश्यप से हुई थी। उनकी तीन बेटियां भी हैं। आरोप है कि आठ साल बाद गीता पति पर शराब पीकर पिटाई का आरोप लगाकर मायके मुरावपुरा में रहने लगी थी। इस बीच गीता के संबंध चंदननगर, किला निवासी अजय वाल्मीकि से हो गए। यह बात जब रवि को पता लगी तो पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया। दिसंबर, 2018 में गीता को घर से लेकर गए अजय ने उसे मिनी बाईपास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गीता की मौत हो गई तो अजय फरार हो गया। डॉक्टरों ने सूचना दी तो पुलिस ने आकर गीता के परिजनों को बुलाया। तब रवि ने अजय पर पत्नी को जहर खिलाकर हत्या का अंदेशा जताकर रिपोर्ट कराई। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया। मंगलवार को आई विसरा रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गीता की मौत जहर से हुई थी। इसके बाद पुलिस अजय को थाने ले आई। अजय का कहना है कि पति से झगड़े के बाद गीता ने जहर खाया था। गीता की बेटी ने उसे मदद के लिए बुलाया तो उसने भर्ती करा दिया। गीता की मौत हुई तो वह घबराकर भाग गया था। इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज का कहना है कि कॉल डिटेल और ग्रामीणों के बयान के आधार पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed