फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आग लगाने वाले खुराफातियों पर रिपोर्ट दर्ज

आग लगाने वाले खुराफातियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आग लगाने वाले खुराफातियों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली। किला क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार रात कुछ खुराफातियों ने घरों के बाहर खड़ी एक कार समेत तीन गाड़ियों में आग लगा दी थी। पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ितों के मुताबिक पुलिस घटना स्थल का मुआयना करने ही नहीं पहुंची। न ही रास्तों में लगे किसी सीसीटीवी की फुटेज देखकर आरोपियों की तलाश करने की कोशिश की।
विज्ञापन

जकाती मोहल्ले में बुधवार रात कुछ शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी व्यापारी लकी सिंघल की स्कूटी, कातिब सतेंद्र देव की बाइक और राजीव कुमार की कार में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के फोटो खींचकर ले गई थी। इसके बाद दोबारा नहीं पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि हादसे के बाद से मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं। लोग शाम होते ही गाड़ियां सड़क से हटा लेते हैं। पुलिस ने रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशने की बात कही थी, लेकिन शुक्रवार देर रात तक वहां कोई नहीं पहुंचा। प्रभारी थाना किला रजनीश सिंह ने बताया कि दूसरे कामों में व्यस्त होने के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed