फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लखनऊ में माफिया की पेशी से जेल प्रशासन टेंशन में

लखनऊ में माफिया की पेशी से जेल प्रशासन टेंशन में

Tue, 15 Jan 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में माफिया की पेशी से जेल प्रशासन टेंशन में
बरेली। देवरिया से ट्रांसफर होकर बरेली जिला जेल आए माफिया अतीक अहमद की एक और कोर्ट की तलबी ने पुलिस-प्रशासन को टेंशन में डाल दिया है। एक पुराने केस में सोलह जनवरी को लखनऊ हाईकोर्ट की बेंच के सामने अतीक अहमद को पेश किया जाना है। जिला जेल में तलबी आने के बाद जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा ने एसएसपी मुनिराज जी. और डीएम वीरेंद्र कुमार को लेटर लिखकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। पत्र में सड़क मार्ग से जाने के दौरान खतरे का अंदेशा भी जताया गया है।
विज्ञापन

अतीक अहमद के जेल में आने के बाद डीएम ने लॉ एंड आर्डर के मद्देनजर किसी अन्य जेल भेजने की सिफारिश शासन से की थी। शहर में कुछ रंगदारियों में अतीक अहमद के नाम का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जांच में अतीक का कनेक्शन नहीं मिला। वहीं अतीक के मुलाकातियों से लेकर जेल के आस-पास की गतिविधियां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। ऐसे में सोमवार को कोर्ट की तलबी जिला जेल पहुंची है, अब जेल प्रशासन सड़क मार्ग के जरिये लखनऊ कोर्ट में पेश कराने की तैयारी कर रहा है। एसएसपी मुनिराज जी. के मुताबिक वज्र गाड़ी के अतिरिक्त, दो गाड़ियों में पुलिस माफिया के साथ लखनऊ तक जाएगी। वहीं अतीक के काफिले के साथ मूवमेंट करने वाले गुर्गों की निगरानी के निर्देश भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन


माफिया की इलाहाबाद की पेशी टल चुकी
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 10 जनवरी को एक केस की सुनवाई के लिए माफिया अतीक अहमद की तलबी जिला जेल आई थी। अतीक के अधिवक्ता ने कोर्ट से दरख्वास्त करके पेशी टलवा ली थी। वहीं पुलिस के भी सुरक्षा व्यवस्था चुनौती बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कोर्ट में पेश कराने के लिए एसएसपी, डीएम को लेटर भेजे गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम के लिए लिखा गया है।’
- उदय प्रताप मिश्रा, जिला जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed