फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चलती स्कूटी में फिर टीचर का बैग ले उड़े युवक

चलती स्कूटी में फिर टीचर का बैग ले उड़े युवक

Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
चलती स्कूटी में फिर टीचर का बैग ले उड़े युवक
पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद लुटेरों ने डीडीपुरम में फिर वारदात कर दी। पुलिस सादा कपड़ों में सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर तैनात थी, उधर दूसरे छोर पर बदमाश टीचर का बैग ले उड़े। इस बार बदमाशों ने डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास से चलती स्कूटी से शिक्षिका का बैग लूट लिया। शिक्षिका चीखती रही, लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आया। शिक्षिका ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की फोटो हासिल हो गई है। दो दिन पहले डीडीपुरम में ही लूट का शिकार हुईं टीचर प्रीति शर्मा ने दोनों बदमाशों को पहचान लिया है। बताया, इन्हीं बदमाशों ने उनका भी बैग लूटा था।
विज्ञापन

इंदिरानगर की संगीता शर्मा हैरो स्कूल में टीचर हैं। शनिवार सुबह वह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी के नजदीक पहुंचकर संगीता का बैग छीन लिया और भाग गए। संगीता कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो गए। उन्होंने यूपी-100 पर कॉल की लेकिन रिसीव नहीं हुई। शोर मचाया पर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद संगीता स्कूल पहुंची और अन्य टीचर्स को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी टीचर संगीता को लेकर आवास विकास पुलिस चौकी पहुंचीं। वहां किसी के न मिलने पर वे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आवास पर गईं तो वहां तैनात पुलिस पिकेट ने उन्हें थाना प्रेमनगर भेज दिया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखी तो टीचर प्रीति शर्मा ने बदमाशों को पहचान लिया। कहा, दो दिन पहले इन्हीं बदमाशों ने उनका बैग लूटा था। संगीता ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बाइक का नंबर मिल गया है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन


एक सप्ताह में लूट की तीन घटनाएं, लोग दहशत में
मंगलवार को कीर्ति नगर की प्रीति अग्रवाल सुबह 8:30 बजे टीबरीनाथ मंदिर आ रही थीं। वह भी स्कूटी पर थीं। उन्होंने घर के बाहर स्कूटी निकालकर खड़ी कर दी और पूजा के लिए फूल तोड़ने लगीं। इस बीच बाइक पर आए दो बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए। उन्होेंने शोर भी मचाया लेकिन कोई मदद को नहीं आया। बुधवार को हैरो स्कूल की टीचर प्रीति भारती और शनिवार को टीचर संगीता का बदमाशों ने बैग छीन लिया। डीडीपुरम में बदमाशों का अड्डा बनने के बाद सादा कपड़ों में पुलिस तैनात की गई। चौराहों पर पुलिस पिकेट भी बढ़ा दी गई लेकिन वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed