फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फर्जी नौकरी के पोर्टल के जरिए ठगी, ब्लैकमेलिंग

फर्जी नौकरी के पोर्टल के जरिए ठगी, ब्लैकमेलिंग

Sun, 25 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
फर्जी नौकरी के पोर्टल के जरिए ठगी, ब्लैकमेलिंग
बरेली।
विज्ञापन

फर्जी नौकरी के पोर्टल के जरिए ठगी का गिरोह प्रेमनगर में सक्रिय है। ठगी की शिकार पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता के मुताबिक, नौकरी डॉट कॉम नाम से ऑनलाइन फर्जी साइट चलाई जा रही है। इसके जरिए प्रेमनगर का एक मास्टर माइंड ठगी कर रहा है। उसने डीडीपुरम, मॉडल टाउन, प्रभात नगर और कर्मचारी पुलिस चौकी के पास अपने ऑफिस खोल रखे हैं। यह गिरोह अखबार में विज्ञापन देकर बेरोजगार युवक और युवतियों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500, ट्रेनिंग के 600 और कॉल लेटर सहित कई मदों के नाम पर रुपया वसूलता है। उनके कार्यालय में खूबसूरत लड़कियों को नौकरी पर रखा गया है, जिनके जरिए युवकों को फंसाया जाता है। ऑन लाइन नौकरी के पोर्टल की आड़ में यहां गोरखधंधे पनप रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक, प्लेसमेंट सेल के मालिक ने उसको भी नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि उसको ब्लैकमेल कर वेश्यावृत्ति की तरफ धकेलने की कोशिश हुई, लेकिन वह बच गई। एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed